- Hindi News »
- Entertainment »
- Punjabi Singer Surinder Shinda Died At The Age Of 64 Took His Last Breath In The Hospital
पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का 64 साल की उम्र में निधन, हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Social Media
मुंबई : पंजाबी सिनेवर्ल्ड (Punjabi Cineworld) से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई है मशहूर पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) और एक्टर सुरिंदर शिंदा (Surinder Shinda) का आज, बुधवार को निधन हो गया। सिंगर ने 64 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। सिंगर पिछले कई दिनों से लुधियाना में DMC हॉस्पिटल में एडमिट थे। जहां डॉक्टरों ने उनके तबियत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा था, लेकिन बुधवार की सुबह 7.30 बजे सिंगर इन दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चले गए।
सुरिंदर शिंदा के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ है। वहीं उनके फैंस भी काफी दुखी हैं फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरिंदर शिंदा ने कुछ दिनों पहले फूड पाइप का ऑपरेशन करवाया था। जिसके बाद उनके शरीर में इन्फेक्शन बढ़ गया था। सिंगर को कई दिनों तक वेंटीलेटर पर रखा गया था, लेकिन उनके तबियत में सुधार नहीं होता देख उन्हें DMC हॉस्पिटल, लुधियाना में शिफ्ट कर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
अब बिना पढ़े समझें दुनिया की हर भाषा, X का नया AI फीचर करेगा सब कुछ ऑटोमैटिक
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Lakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
हाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
खबरों की मानें तो सिंगर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सुरिंदर शिंदा अपने पीछे अपनी पत्नी जोगिंदर कौर और बेटे सिमरन शिंदा और मनिंदर शिंदा को छोड़ गए। बता दें कि सुरिंदर शिंदा का असली नाम सुरिंदर पाल धम्मी था। सिंगर का जन्म लुधियाना के गांव छोटी अयाली में हुआ था। सिंगर ने महज 4 साल की छोटी उम्र में ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था।
सुरिंदर शिंदा को संगीत उनके पिता बचन राम और मां विदेवती से विरासत में मिला था। सुरिंदर शिंदा का पहला गाना “उच्चा बुर्ज लाहौर दा” था। इसके अलावा उन्होंने ‘ट्रक बिल्लियां’, ‘जट जिनोहा मोर’ और ‘पुत जट्टां दे’ जैसे कई गानों को अपनी आवाज दी थी। इतना ही नहीं सुरिंदर शिंदा ‘ऊंचा दार बाबे नानक दा’ और ‘पुत जट्टां दे’ जैसी फिल्मों में भी बतौर एक्टर नजर आए थे।
Punjabi singer surinder shinda died at the age of 64 took his last breath in the hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब बिना पढ़े समझें दुनिया की हर भाषा, X का नया AI फीचर करेगा सब कुछ ऑटोमैटिक
Apr 10, 2026 | 03:42 AMमुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM










