पंजाब-हरियाणा में बाढ़ से तबाही, शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट-सरगुन मेहता ने की मदद की अपील
Punjab Flood 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। साथ ही लोगों से खास अपील भी की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शाहरुख खान, आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Bollywood Celebs Helped In Punjab Flood: उत्तर भारत के कई राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। नदियों के उफान पर आने से हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। खासकर पंजाब इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां जान और माल की बड़ी क्षति हुई है। इस कठिन घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
दरअसल, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों को देख मेरा दिल टूट गया है। मैं सभी प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना और साहस भेज रहा हूं। पंजाब की स्पिरिट कभी नहीं टूट सकती, भगवान सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।”
सम्बंधित ख़बरें
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
मधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
370 बिरयानी विवाद के बीच Pranit More के समर्थन में उतरीं Kunickaa Sadanand, बोलीं- वो अच्छे इंसान हैं
आलिया भट्ट ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जताई संवेदना
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बाढ़ पीड़ितों के लिए भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा,”पंजाब के सभी प्रभावित परिवारों के लिए मेरा दिल दुखी है। मैं प्यार, हिम्मत और प्रार्थनाएं भेज रही हूं। साथ ही उन सभी लोगों को धन्यवाद देती हूं जो जमीनी स्तर पर मदद में जुटे हुए हैं। उम्मीद है कि हर परिवार जल्द ही इस कठिन दौर से बाहर निकल सके।”
अन्य सितारों ने भी दिए रिएक्शन
करण जौहर, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल और रणवीर सिंह जैसे कई बड़े सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लोगों से अपील की कि जितना संभव हो सके मदद के लिए आगे आएं।
सरगुन मेहता ने पोस्ट शेयर कर लोगों से की ये अपील
पंजाबी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “पंजाब को आज पहले से कहीं ज्यादा हमारी जरूरत है। यह संकट सिर्फ एक दिन या महीने में खत्म नहीं होगा, समय लगेगा। लेकिन अगर हम सब मिलकर खड़े हों तो पंजाब को फिर से खड़ा कर सकते हैं।”
ये भी पढ़ें- जेल जाएंगे पावर स्टार पवन सिंह! धोखाधड़ी का केस दर्ज, लगी गैर जमानती धाराएं
उन्होंने आगे कहा कि, “हर छोटा योगदान भी बड़ा बदलाव लाता है। मैंने अपनी इंस्टा स्टोरी में कुछ भरोसेमंद संस्थाओं के बारे में बताया है जो राहत कार्यों में जुटी हैं। आप सभी से गुजारिश है कि जहां तक संभव हो, मदद के लिए आगे आएं। साथ मिलकर हम पंजाब में उम्मीद की नई किरण जगा सकते हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
