‘मर्द के लिए दारू बना है’, पवन सिंह के सपोर्ट में प्रियंका राय, खेसारी लाल यादव ने कसा था तंज
Pawan Singh के सपोर्ट में एक्ट्रेस प्रियंका राय ने कहा कि दारू मर्द के लिए बनी है। यह बयान खेसारी लाल यादव के उस तंज के बाद आया, जिसमें उन्होंने पवन सिंह का मजाक उड़ाया था।
- Written By: अनिल सिंह
Pawan Singh Khesari Lal Yadav And Priyanka Ray (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Pawan Singh Alcohol Controversy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के हाल ही में वायरल हुए बर्थडे वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर उन्हें नशे में झूमते हुए देखा गया था। अब भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका राय ने पवन सिंह का खुलेआम समर्थन किया है और कहा है कि वह मर्द हैं तो दारू पिएंगे ही, इसमें गलत क्या है!
पवन सिंह ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जहाँ से उनका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कहा कि वह नशे में धुत थे और अपनी आँखें तक खोल नहीं पा रहे थे। इसके बाद, भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका राय ने उनका समर्थन करते हुए एक इंटरव्यू में विवादित बयान दिया, जिसने मामले को और हवा दे दी है।
प्रियंका राय ने किया पवन सिंह का खुला समर्थन
प्रियंका राय ने पवन सिंह का समर्थन करते हुए इंटरव्यू में कहा कि शराब का सेवन करना मर्दानगी का प्रतीक है, और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा में तेज प्रताप यादव का ‘भौकाल’! पवन सिंह-निरहुआ संग नई फिल्म ने बढ़ाई हलचल
लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
रोहित चंदेल की गिरफ्तारी बनी इस एक्टर की किस्मत! ‘अनुपमा’ स्टार की रातों-रात हुई ‘सैराब’ में एंट्री
प्रियंका का बयान: उन्होंने कहा, “मर्द के लिए दारू बना है। मेहरारू (औरतों) के लिए थोड़े ना बना है। मर्द के लिए बना है तो पी रहे हैं। क्यों नहीं पिएंगे, मर्द हैं। इंसान पी रहा है तो बन रहा है।”
विवाद की वजह: प्रियंका राय का यह बयान उस वायरल वीडियो के बाद आया है, जिसमें पवन सिंह कथित तौर पर नशे की हालत में दिखाई दे रहे थे, जिससे सामाजिक बहस छिड़ गई थी।
खेसारी लाल यादव का हीरोइन है क्या बोल रही है सुन लो तुम लोग पवन सिंह के बारे में तुम लोग जो पोस्ट कर रहे हो दारु बाज है पवन सिंह #khesarilalyadav @khesariLY pic.twitter.com/NMGNk5TY17 — RAHUL BHAI FC (@Rahulbhaifc) January 7, 2026
ये भी पढ़ें- TV TRP की रेस में नहीं बची अनुपमा की नाक, Naagin 7 शो ने आते ही काटा बवाल, नंबर 1 कौन?
खेसारी लाल यादव ने कसा तंज
पवन सिंह के वायरल वीडियो के बाद मामला तब और गरमा गया जब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने एक इवेंट के दौरान इशारों-इशारों में पवन सिंह पर तंज कसते हुए उनका मजाक उड़ाया।
खेसारी का कमेंट: खेसारी ने मंच से कहा, “वो बोल नहीं रहा है, हिल के बता रहा है कि अंदर कुछ गया है।” इसके बाद उन्होंने खुद को दिखाते हुए कहा, “लोग इत्ती सी पी लेते हैं तो हिलने लगते हैं, हमें देखो एक ही जगह खड़े हुए हैं।”
खेसारी को झेलना पड़ा फैंस का गुस्सा
खेसारी लाल यादव का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि, इस बार उन्हें फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा और कई यूजर्स ने पवन सिंह का बचाव करते हुए खेसारी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ट्रोलिंग: एक यूजर ने कमेंट किया, “वो टीआरपी किंग हैं उनसे टक्कर मत लो।” वहीं दूसरे ने लिखा, “जितना पवन सिंह पीने में उड़ाते हैं उतना तुम जिंदगी में कमाने में लगा दोगे।” कई लोगों ने खेसारी को सलाह दी कि इस मुद्दे पर चुप रहना ही बेहतर होता।
पवन सिंह की तीसरी शादी की अफवाह
पवन सिंह के बर्थडे पर वायरल हुए वीडियो के बाद उनकी तीसरी शादी को लेकर भी चर्चा तेज़ हो गई।
अफवाह का कारण: बर्थडे पार्टी में एक तरफ उनकी माँ खड़ी थीं, तो दूसरी तरफ मांग में सिंदूर भरे एक महिला थीं। उस महिला के हाथ से पवन ने केक भी खाया, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाए कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है।
अफवाह का खंडन: हालांकि, पवन सिंह के चाचा धर्मेंद्र सिंह ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है और कहा है कि यह सब बेबुनियाद है।
तलाक की स्थिति: मालूम हो कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह थीं, जिन्होंने सुसाइड कर लिया था। उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह हैं, जिनसे उनका तलाक का केस चल रहा है।
