- Hindi News »
- Entertainment »
- Priyanka Chopra Shared Family Photos Daughter Malti And Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और निक जोनस संग शेयर की फैमिली तस्वीरें, फैंस बोले- खूबसूरत परिवार
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'मई'। एक तस्वीर में प्रियंका की बेटी मालती खुद का मेकअप करती हुई नजर आ रही है।
- Written By: सोनाली झा

प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के साथ शेयर कीं तस्वीरें
मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका खूबसूरत पारिवारिक अंदाज़ है। प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मई महीने की फैमिली डायरी की झलक दिखाते हुए कुछ दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया है।
प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से एक में मालती खुद मेकअप करती नजर आ रही है, वहीं एक दूसरी फोटो में वह अपने नन्हे दोस्तों के साथ खेलती दिख रही है। एक अन्य तस्वीर में मालती अपने माता-पिता की गोद में दिखाई देती है, जहां प्रियंका और निक मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। एक फोटो में यह स्टार कपल बेटी संग कहीं जाते हुए भी नजर आ रहा है। इन सभी तस्वीरों को प्रियंका ने कैप्शन दिया ‘May’ जो इस पूरे महीने की खूबसूरत झलकियों को दर्शाता है।
इन तस्वीरों पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि मालती निक की कार्बन कॉपी है। वहीं, एक और कमेंट में लिखा गया कि मालती और उसके दोस्त बहुत क्यूट लग रहे हैं। प्रियंका की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं, दुनियाभर में फैली हुई है, और उनकी फैमिली पोस्ट्स को हमेशा बेहद प्यार मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Anupamaa Spoiler: अनुपमा बनाएगी खास प्लान, तोषू फिर करेगा मां-बापू जी की चीजें हड़पने की कोशिश
BAFTA 2026 रेड कार्पेट पर छाया आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक, बेटी राहा से एक्ट्रेस को मिली प्रेरणा
मिहिर के सामने खुलेगा क्या नॉयना का सच, वृंदा का मास्क हटाएगा रणविजय, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
बॉलीवुड में जल्द होगा धमाका, शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाएंगे विशाल भारद्वाज! फैंस में बढ़ी उत्सुकता
ये भी पढ़ें- एकता कपूर की बर्थडे पार्टी में सितारों का जलवा, मौनी रॉय ने लूटी लाइमलाइट
गौरतलब है कि प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। इसके चार साल बाद, जनवरी 2022 में उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती का स्वागत किया। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजान’ से की थी। वह आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ (2019) में नजर आई थीं। अब जल्द ही वह ‘कृष 4’ में वापसी करेंगी और कुछ बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में भी उनकी भूमिकाएं तय हैं।
Priyanka chopra shared family photos daughter malti and nick jonas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जमानत पर छूटा ‘दरिंदा’ और मर गई ‘इंसाफ’ की उम्मीद: लखीमपुर में दलित किशोरी ने क्यों चुना मौत का रास्ता?
Feb 23, 2026 | 04:08 PMहोली से पहले घर से तुरंत निकाल फेंके ये 6 चीजें, वरना रुक सकती है तरक्की
Feb 23, 2026 | 04:06 PMजापान में बुलेट ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग ले रहे भारतीय लोको पायलट; 4 मिनट के Video में दिखी गजब की फुर्ती
Feb 23, 2026 | 04:06 PMताडोबा में टाइग्रेस कुवानी के जुड़वा शावकों की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल
Feb 23, 2026 | 04:05 PM6 लाख में 7-सीटर का सपना, नई Nissan Gravite दे रही है Ertiga को खुली चुनौती, जानिए किसमें है असली फायदा
Feb 23, 2026 | 04:04 PM‘जल्द करेंगे वापसी…’, साउथ अफ्रीका से हार के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कही ये बड़ी बात
Feb 23, 2026 | 04:03 PM‘अगर पुलिस हमें गिरफ्तार करती है तो…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किया बड़ा दावा, VIDEO ने बढ़ाई हलचल
Feb 23, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














