नाक की सर्जरी ने चौपट किया करियर, 3 फिल्मों से हुई बाहर, ये एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में कर रही हैं राज
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि नाक की सर्जरी गलत होने के कारण उनके हाथ से 3 बड़ी फिल्में निकल गईं और वह डिप्रेशन में थीं। उनके पिता ने करेक्टिव सर्जरी कराकर मदद की।
- Written By: अनिल सिंह
Priyanka Chopra (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Priyanka Chopra Nose Surgery: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहरा रही हैं, लेकिन उनका यह सफर चुनौतियों से भरा रहा है। एक समय ऐसा था जब एक छोटी सी सर्जरी ने उनके करियर को लगभग चौपट कर दिया था, जिसके बाद वह गहरे डिप्रेशन में चली गई थीं।
बॉलीवुड में खूबसूरती निखारने के लिए सर्जरी करवाना आम है। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने करियर के शुरुआती दौर में एक सर्जरी करवाई थी, जिसने उनके लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। प्रियंका ने साल 2023 में हावर्ड स्टर्न के रेडियो शो में खुलासा किया था कि उन्होंने नाक में पॉलीप (Polyp) को निकालने के लिए सर्जरी करवाई थी। लेकिन, यह सर्जरी गलत हो गई और उनकी नाक की शेप पूरी तरह से बदल गई।
डिप्रेशन में चली गई थीं एक्ट्रेस, हाथ से निकली 3 फिल्में
सर्जरी खराब होने की वजह से प्रियंका का चेहरा बदल गया, जिसका उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा। कई मेकर्स ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया और उनके हाथ से 3 बड़ी फिल्में निकल गईं। इस मुश्किल दौर में प्रियंका इतनी निराश हो गई थीं कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं और सब कुछ छोड़कर अपने होमटाउन बरेली वापस जाने का मन बना लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
ये भी पढ़ें- संगीता बिजलानी से कटरीना कैफ तक सलमान खान की एक्स, सभी में एक बात कॉमन
करेक्टिव सर्जरी से प्रियंका का आत्मविश्वास वापस आया
प्रियंका ने बताया था कि उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा ने उन्हें इस सदमे से बाहर निकाला। उनके पिता ने उनकी करेक्टिव सर्जरी करवाई, जिससे प्रियंका का आत्मविश्वास वापस आया और वह एक बार फिर इंडस्ट्री में काम करने के लिए तैयार हो पाईं। इस घटना के बाद प्रियंका ने अपने करियर को नए सिरे से संवारा और आज वह दुनिया की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
बॉलीवुड में वापसी और अपकमिंग प्रोजेक्ट
करियर के उस मुश्किल दौर से उबरने के बाद, प्रियंका चोपड़ा ने भारत और हॉलीवुड दोनों जगह सफलता हासिल की है। अब, लंबे समय के बाद वह बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वह जल्द ही एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में होंगे।
