-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Priyanka Chopra Bollywood Comeback Ss Rajamouli Varanasi
प्रियंका चोपड़ा ने ली कितनी फीस? 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ का राजामौली ने किया बड़ा खुलासा
- Written By: स्नेहा मौर्या
Priyanka Chopra Return To Indian Cinema: प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड से लौटकर एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में कमबैक कर रही हैं, फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये बताया गया।

प्रियंका चोपड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Priyanka Chopra Fees In Varanasi: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं लंबे समय बाद एक्ट्रेस अब भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। शादी और विदेश में सक्रिय रहने के बाद प्रियंका अब विरले ही किसी हिंदी फिल्म में नजर आती हैं। लेकिन अब एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए वो फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चौथे सीजन में नजर आईं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इस दौरान कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने उनसे फिल्म के बजट को लेकर मजाकिया अंदाज में सवाल किया। शो में कपिल ने कहा, “आपकी अगली फिल्म एसएस राजामौली के साथ है, और आप जानते हैं कि उनके प्रोजेक्ट हमेशा ग्रैंड होते हैं। हमने सुना है कि इस बार फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये है।”
कपिल शर्मा के शो में प्रियंका चोपड़ा ने अपकमिंग फिल्म पर की बात
प्रियंका ने हल्के अंदाज में सिर हिलाया, लेकिन सीधे कुछ नहीं कहा। इसके बाद कपिल ने हंसते हुए पूछा, “तो क्या इसका आधा हिस्सा आपके अकाउंट में चला गया?” इस पर प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “आप उल्टा नाक पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं?” इस पर स्टूडियो में सभी ठहाके लगाकर हंस पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
फिल्म ‘वाराणसी‘ में महेश बाबू लीड रोल में हैं और प्रियंका चोपड़ा उनके साथ अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। राजामौली की फिल्मों की खासियत होती है उनके ग्रैंड विजुअल्स और बड़े बजट, और इस फिल्म में भी दर्शकों को एक भव्य अनुभव देखने को मिलेगा।
एक्ट्रेस के कमबैक से फैंस काफी उत्साहित
प्रियंका चोपड़ा के इस कमबैक से फैंस काफी उत्साहित हैं। लंबे समय तक हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रहने के बाद अब उनकी वापसी भारतीय दर्शकों के लिए खास तोहफा साबित होने वाली है। उनका ग्रैंड रोल और फिल्म का बड़ा बजट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- Ikkis New Song: सरहद की दूरी और कर्तव्य के बीच अमर प्रेम की दास्तां, ‘तेरा आशिक’ गाना हुआ रिलीज
आपको बता दें, यह फिल्म दर्शकों के लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सिनेमाई अनुभव भी लेकर आएगी। राजामौली की फिल्में हमेशा बड़े पैमाने पर बनती हैं और प्रियंका चोपड़ा का जुड़ना फिल्म को और भी आकर्षक बनाता है।
Priyanka chopra bollywood comeback ss rajamouli varanasi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













