हाजमोला खा कर निक जोनस का क्या था रिएक्शन, प्रियंका चोपड़ा की बात सुन लोटपोट हुए फैंस
Priyanka Chopra ने कपिल शो में पति निक जोनस को हाजमोला खिलाने का किस्सा सुनाया। निक ने कहा कि यह फार्ट की तरह स्मेल कर रहा है। प्रियंका अब SS राजामौली की 1300 करोड़ की फिल्म 'वाराणसी' में दिखेंगी।
- Written By: अनिल सिंह
'ये फार्ट की तरह क्यों स्मेल कर रहा है?': निक जोनस का हाजमोला खाने के बाद रिएक्शन सुनकर हंस-हंसकर लोटपोट हुए फैंस
Priyanka Chopra Nick Jonas Hajmola: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीज़न शुरू हो चुका है, और इसकी पहली मेहमान बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा थीं। शो में उन्होंने खूब गपशप की और अपने पति, अमेरिकी सिंगर निक जोनस से जुड़े कई मज़ेदार किस्से शेयर किए।
इनमें से एक किस्सा तब का था जब प्रियंका ने निक को भारतीय ‘चटर-पटर’ (चटपटी चीज़ें) के बारे में बताया और उन्हें हाजमोला खिला दिया। निक का रिएक्शन सुनकर शो में मौजूद सभी लोगों की हँसी छूट गई।
हाजमोला खाकर निक बोले- ‘ये फार्ट की तरह क्यों स्मेल कर रहा है?’
प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा से बात करते हुए निक जोनस को हाजमोला खिलाने का पूरा किस्सा सुनाया।
सम्बंधित ख़बरें
Chand Mera Dil Collection Day 3: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 10 करोड़ के क्लब में एंट्री
Karan Johar @54: संघर्ष से सफलता तक…कभी थे असिस्टेंट लेकिन अब किंग मेकर, जानें कैसे बनाया ‘धर्मा’ साम्राज्य
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
प्रियंका की सलाह: प्रियंका ने बताया कि उनकी दराज में आम पापड़, हाजमोला जैसी कई भारतीय चटपटी चीज़ें रखी होती हैं। जब निक ने पूछा कि इस दराज में क्या है, तो प्रियंका ने मज़ाक में कहा, “इससे तुम दूर ही रहो थोड़ा। ये तुम्हारी समझ के थोड़ी सी बाहर है।”
जिज्ञासा: लेकिन निक को तो सब जानना था, इसलिए प्रियंका ने उन्हें हाजमोला खिला दिया।
निक का रिएक्शन: हाजमोला खाते ही निक का रिएक्शन ज़बरदस्त था। उन्होंने प्रियंका से पूछा, “ये फार्ट की तरह क्यों स्मेल कर रहा है?” निक के इस मासूम रिएक्शन को सुनकर ऑडियंस और कपिल शर्मा समेत सभी लोग लोटपोट हो गए।
In India, eating Hajmola is very common. Even while living in America with her American husband, Priyanka Chopra is fond of things like Hajmola and Aam Papad (mango candy). One day, when Priyanka’s husband, Nick Jonas, reached for her Hajmola stash, Priyanka offered him some.… pic.twitter.com/xe9EN0ysEk — Narendra Pratap (@hindipatrakar) December 22, 2025
ये भी पढ़ें- सरसों के खेत में बनाया रोमांटिक वीडियो, रानी चटर्जी ने राकेश बाबू के साथ शेयर की ‘ब्यूटीफुल कंपनी’
फैंस ने पूछा- ‘क्यों प्रियंका क्यों?’
इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मज़ेदार रिएक्शन दिए।
सोशल मीडिया रिएक्शन: एक यूज़र ने लिखा, “बेचारा निक।” वहीं, एक अन्य ने हंसने वाली इमोजी के साथ कहा, “बस करो प्रियंका।” कई लोगों ने मज़ाकिया अंदाज़ में प्रियंका से पूछा, “क्यों प्रियंका क्यों?”
करवा चौथ का अनोखा किस्सा
इसी एपिसोड में प्रियंका ने करवा चौथ से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा भी सुनाया था। उन्होंने बताया कि कैसे निक ने व्रत खुलवाने के लिए उन्हें अपने प्राइवेट प्लेन में बादलों के बीच लेकर गए थे और वहाँ पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया था।
प्रियंका की अगली फिल्म: ‘वाराणसी’
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस.एस. राजामौली की मेगा बजट फ़िल्म ‘वाराणसी’ में नज़र आएंगी।
स्टार कास्ट: इस फ़िल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार हैं।
बजट और रिलीज़: यह मूवी 1300 करोड़ के विशाल बजट में बन रही है, जिसके मार्च 2027 में रिलीज़ होने की संभावना है। यह फ़िल्म 6 भाषाओं में रिलीज़ होगी।
