प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस बने देसी जीजू, धुरंधर के गाने पर वायरल हुआ वीडियो

Nick Jonas Desi Jiju: प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने अपने भाइयों जो और केविन के साथ हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर डांस कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
Priyanka Chopra husband Nick Jonas becomes a desi brother-in-law
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस बने देसी जीजू
Published on
Updated on

Jonas Brothers On Dhurandhar Song Shararat: बॉलीवुड म्यूजिक का जादू अब सरहदें पार कर ग्लोबल लेवल पर अपनी धाक जमा चुका है। इसका ताजा उदाहरण प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर हॉलीवुड सिंगर निक जोनस हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने भाइयों जो और केविन जोनस के साथ हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने पर जमकर डांस किया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है।

निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तीनों जोनस ब्रदर्स स्टेज पर जाने से पहले मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर झूमते दिखाई दे रहे हैं। तीनों की एनर्जी, एक्साइटमेंट और बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है। निक ने वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिससे यह साफ हो गया कि यह गाना उनके कॉन्सर्ट से पहले की प्री-शो रूटीन का हिस्सा बन चुका है।

निक जोनस का वीडियो

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटाया। किसी ने निक जोनस को मजाकिया अंदाज में ‘देसी जीजू’ कहा, तो किसी ने भारतीय म्यूजिक और कल्चर से उनके जुड़ाव की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा का असर साफ नजर आ रहा है।

बॉलीवुड म्यूजिक के लिए दिखा प्यार

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब निक जोनस ने बॉलीवुड म्यूजिक के लिए अपना प्यार दिखाया हो। इससे पहले भी उन्होंने फिल्म ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवां जावां’ पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में भी वह भारतीय धुनों और बीट्स को एंजॉय करते नजर आए थे। इससे साफ है कि निक और उनका परिवार सिर्फ बॉलीवुड गाने सुनता ही नहीं, बल्कि उनसे गहराई से जुड़ाव महसूस करता है।

संगीत इंडस्ट्री के लिए गर्व का पल

उधर, फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। फिल्म का म्यूजिक न सिर्फ भारत में, बल्कि इंटरनेशनल म्यूजिक चार्ट्स पर भी धमाल मचा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब किसी हिंदी फिल्म के पूरे एल्बम ने एक साथ ग्लोबल चार्ट्स में अपनी जगह बनाई हो। यह उपलब्धि भारतीय फिल्म और संगीत इंडस्ट्री के लिए गर्व का पल है। कुल मिलाकर, निक जोनस का यह वीडियो साबित करता है कि बॉलीवुड म्यूजिक अब वाकई एक ग्लोबल फेनोमेनन बन चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com