प्रियंका चोपड़ा का अंतरराष्ट्रीय जलवा, अकादमी अवॉर्ड्स 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में हुआ नाम शामिल
Priyanka Chopra Oscars: बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा को अकादमी अवॉर्ड्स 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल किया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की।
- Written By: सोनाली झा
प्रियंका चोपड़ा (फोटो-सोशल मीडिया)
Priyanka Chopra Academy Awards 2026: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। एक्ट्रेस को अकादमी अवॉर्ड्स 2026 में प्रेजेंटर के रूप में चुना गया है। यह प्रतिष्ठित समारोह फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है, जहां दुनिया भर के कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया जाता है।
प्रियंका चोपड़ा ने इस खुशखबरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 2026 अकादमी अवॉर्ड्स। इसके साथ उन्होंने उस सूची की झलक भी दिखाई, जिसमें उन कलाकारों के नाम शामिल हैं जो इस साल समारोह में पुरस्कार प्रस्तुत करेंगे। इस सूची में प्रियंका के साथ हॉलीवुड के कई बड़े सितारों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, विल अर्नेट, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और पॉल मेस्कल जैसे कलाकार शामिल हैं। ये सभी सितारे मंच पर आकर अलग-अलग कैटेगरी के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई
प्रियंका के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिल और आग वाले इमोजी पोस्ट किए। वहीं मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि बधाई हो, आप सच में हीरो हैं। प्रियंका के फैंस के लिए यह पल खास है, क्योंकि वह लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में सक्रिय रहकर उन्होंने अपने अभिनय से वैश्विक पहचान बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
इंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान
अकादमी अवॉर्ड्स को फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। इसे मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की अकादमी द्वारा प्रदान किया जाता है। यह संगठन फिल्म उद्योग में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए हर साल इस भव्य समारोह का आयोजन करता है। इन अवॉर्ड्स की शुरुआत 1929 में हुई थी और तब से यह मनोरंजन उद्योग के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित समारोहों में गिना जाता है। दुनिया भर के निर्देशक, अभिनेता, लेखक और तकनीकी विशेषज्ञ इस मंच पर सम्मानित होते हैं।
भारतीय सिनेमा में भी वापसी की तैयारी
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एस. एस. राजामौली की आगामी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए प्रियंका करीब सात साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। ऐसे में फैंस न सिर्फ उन्हें ऑस्कर के मंच पर देखने के लिए उत्साहित हैं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
