Golden Globe 2026 में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस जलवा, रेड कार्पेट पर निक जोनस संग दिखा रोमांटिक अंदाज
Priyanka Chopra Red Carpet Look: गोल्डन ग्लोब 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने प्रेजेंटर के तौर पर शिरकत की। ब्लैक गाउन में निक जोनस संग उनकी केमिस्ट्री ने रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Priyanka Chopra Golden Globe 2026: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में एक बार फिर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाइल और चार्म से इंटरनेशनल मंच पर सभी का दिल जीत लिया। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड सेरेमनी में प्रियंका प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुईं। उनके साथ पति निक जोनस भी नजर आए। रेड कार्पेट पर इस स्टार कपल का अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस उनकी तस्वीरें और वीडियोज जमकर शेयर कर रहे हैं।
रविवार शाम को प्रियंका चोपड़ा बेवर्ली हिल्टन होटल पहुंचीं, जहां गोल्डन ग्लोब्स का आयोजन हुआ। एंट्री के वक्त प्रियंका ब्लू कलर के ऑफ-शोल्डर आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने मीडिया कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए और भारतीय अंदाज में हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
प्रियंका चोपड़ा का रेड कार्पेट लुक
रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना, जिसमें वह बेहद एलिगेंट और कॉन्फिडेंट दिखीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और मैचिंग रिंग्स के साथ कंप्लीट किया। मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल और स्मोकी आई मेकअप ने उनके ग्लैम को और उभार दिया। प्रियंका का यह लुक क्लासी के साथ-साथ बोल्ड भी नजर आया।
सम्बंधित ख़बरें
Who is Sahiba Bali: कौन हैं साहिबा बाली? अर्जुन कपूर संग वायरल तस्वीरों के बाद रातोंरात छाईं मिस्ट्री गर्ल
काजल अग्रवाल ने क्यों ठुकराए बड़े ऑफर? मां बनने के बाद बदली सोच, बड़े प्रोजेक्ट्स भी किए रिजेक्ट
CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- ‘हुड़दंग और उत्पात मचाना ठीक नहीं’
‘मैं सिर्फ हंसती नहीं, एक्टिंग भी करती हूं’, काम न मिलने पर अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द
वहीं निक जोनस ब्लैक टक्सिडो में हमेशा की तरह हैंडसम लगे। रेड कार्पेट पर दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा। एक पल ऐसा भी आया जब प्रियंका निक के टक्सिडो का बो ठीक करती दिखीं, तो वहीं निक प्यार से प्रियंका के बाल संवारते नजर आए। यह क्यूट मोमेंट कैमरों में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर वायरल है।
कपल की लव स्टोरी और फैमिली लाइफ
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दिसंबर 2018 में राजस्थान में हुई थी। यह शादी काफी ग्रैंड रही और दुनियाभर में चर्चा में रही। शादी के बाद यह कपल अक्सर अपने रोमांटिक और फैमिली मोमेंट्स सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है। दोनों अब एक बेटी के पेरेंट्स हैं, जिनका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। प्रियंका अपनी बेटी और फैमिली के साथ बिताए खास पलों की झलक फैंस को देती रहती हैं।
ये भी पढ़ें- Sakshi Tanwar Birthday: आईएस का सपना टूटा, टीवी ने बना दिया सुपरस्टार! इस एक्ट्रेस की कमाई सुन उड़ जाएंगे होश
गोल्डन ग्लोब 2026 में प्रियंका का प्रेजेंटर बनना उनके इंटरनेशनल करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में ड्रामा और कॉमेडी/म्यूजिकल कैटेगरी के लिए अलग-अलग सम्मान दिए जाते हैं। प्रियंका की मौजूदगी ने इस इवेंट में खास ग्लैमर और देसी टच जोड़ दिया।
