सास से कपड़ा धुलवा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल ने बताई कहानी घर-घर की
सास बहू के बीच चालाकियां सिर्फ इंडिया में ही नहीं होती यह विदेश में भी होती हैं। खुद प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया है और बताया है कि वह एक बार धोखे से अपनी सास से कपड़ा धुलवा चुकी हैं।
- Written By: अनिल सिंह
प्रियंका चोपड़ा ने सास से धुलवाए थे अपने कपड़े, खुद किया बड़ा खुलासा
सास बहू और साजिश का खेल सिर्फ इंडिया में ही नहीं होता यह विदेश में भी होता है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात का सबूत दिया। उन्होंने बताया है कि एक बार धोखे से उन्होंने अपनी सास से अपना कपड़ा धुलवा लिया था। आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने इस विषय पर क्या कुछ कहा है।
प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट के लिए सुर्खियों में बनी हुई है। पीपल पत्रिका के साथ बातचीत करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जो काम मुझे मुश्किल लगता है। वह मैं खुद नहीं करती, कोशिश करती हूं कि वह किसी और से करवा लूं, उन्होंने बताया कि कपड़े धोना मेरे लिए बहुत मुश्किल काम है, मैं कपडे आयरन कर लेती हूं, मैं कपड़े घड़ी कर लेती हूं, लेकिन उसे धोना मेरे लिए बहुत मुश्किल होता है। मेरी सास डेनिस मिलर जोनस ने एक बार मुझे सिखाने की कोशिश की थी, लेकिन मैंने अपना तरीका आजमाया और मैंने उनसे ही कपड़े धुलवा लिए।
ये भी पढ़ें- अमिताभ की वजह से अभिषेक बच्चन को नहीं मिलती थी फिल्में
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी ‘Kala Hiran’
Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें
Sushant Singh Rajput केस पर फिर होगी बहस? ‘Sorry Babu’ का पहला पोस्टर आउट
Arijit Singh के बाद Pritam का भी संन्यास? सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की अटकलें तेज
प्रियंका चोपड़ा ने पत्रिका के साथ बातचीत में खुद से जुड़ी कई पर्सनल बातें शेयर की, उन्होंने निक जोनस की मां का वह किस्सा भी सुनाया। जो वह प्रियंका चोपड़ा को सुना चुकी हैं। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और उस वक्त पूरा जोनस परिवार बैठकर उन्हें टीवी पर देख रहा था। तब निक जोनस की उम्र 7 साल थी। आपको बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की उम्र में करीब करीब 10 साल का फर्क है। इस समय निक जोनस की उम्र 32 साल की है तो वहीं प्रियंका चोपड़ा 42 साल की हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मुलाकात 2017 में हुई थी और उन्होंने जल्द ही एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। उनकी शादी 2018 में जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई थी, जिसमें कई प्रसिद्ध हस्तियों ने शिरकत की थी।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बहुत प्यारी है और वे दोनों एक दूसरे के साथ बहुत प्यार और समझदारी से रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है और वे दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं।
