प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की जन्मदिन पार्टी की झलक, डिज़्नी थीम वाला केक किया तैयार
Malti Marie Birthday: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने बेटी मालती मैरी का 4वां जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। डिज़्नी थीम वाले केक और रंग-बिरंगे डेकोरेशन के साथ परिवार ने खुशियों भरा दिन मनाया।
- Written By: सोनाली झा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Birthday: बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनास फिर से चर्चा में हैं, इस बार वजह उनकी बेटी मालती मैरी का 4वां जन्मदिन है। प्रियंका और उनके अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनास ने अपनी नन्ही परी के इस खास दिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया।
इस अवसर की झलक प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें मालती की जन्मदिन पार्टी का थीम ‘द लिटिल मरमेड’ दिखाया गया। पार्टी में केक को पूरी तरह डिज़्नी की मशहूर किरदार एरियल और उसकी दोस्त सेबास्टियन के अनुरूप तैयार किया गया था। प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा कि वह अब चार साल की हो गई है। वहीं निक ने भी अपनी बेटी के जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, हालांकि उन्होंने मालती के चेहरे को केक इमोजी से ढक रखा था। इसके साथ उन्होंने लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरी नन्ही परी अब चार साल की हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
मधु चोपड़ा ने शेयर की अपनी भावनाएं
इस खास मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी भावनाएं शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि मालती ने मुझे नानी बनाया और मेरी जिंदगी को खुशियों और जादू से भर दिया। आपको ढेर सारा प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया था। उस समय मालती का जन्म समय से पहले हुआ था, जिससे उन्हें 100 से अधिक दिनों तक NICU में रहना पड़ा। यह समय कपल के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। लेकिन अब मालती स्वस्थ और खुशहाल है और उसके चार साल पूरे होने पर पूरा परिवार खुशी के मूड में है।
ये भी पढ़ें- YRKKH Twist: अभिरा के खुलासे से बिखर जाएगा अरमान, बाथरूम में बंद होकर उठाएगा खौफनाक कदम
फैंस ने मालती को दी जन्मदिन की बधाई
प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर पार्टी की कई झलकियां शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मालती का केक काटना, डेकोरेशन और उसके दोस्तों के साथ खेलने के पल दिखाए गए हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने फैंस को भी सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं शेयर करने का मौका दिया। यह बर्थडे न केवल परिवार के लिए बल्कि फैंस के लिए भी खास रहा। सोशल मीडिया पर फैंस ने मालती के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी और प्रियंका-निक के परिवार को बधाई दी।
