प्रियंका चोपड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Priyanka Chopra 2016: जब भारत से व्हाइट हाउस तक पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, 2016 ने बना दिया ग्लोबल आइकन

Priyanka Chopra White House: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर साल 2016 को अपने जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया। इसी साल उन्होंने पद्म श्री जीता और ‘क्वांटिको’ से ग्लोबल पहचान हासिल की।

सोनाली झा

Priyanka Chopra Global Icon: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में सोशल मीडिया पर साल 2016 की यादों को ताजा करते हुए उस दौर को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया है। प्रियंका ने कई तस्वीरें और अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे एक ही साल में उनके करियर और निजी जीवन में बड़े बदलाव आए, जिसने उनकी पूरी जिंदगी की दिशा बदल दी।

प्रियंका के लिए 2016 सिर्फ एक कैलेंडर ईयर नहीं, बल्कि उपलब्धियों, संघर्षों, खुशियों और भावनात्मक पलों से भरा साल था। इस साल उन्होंने भारत में पहले से स्थापित स्टार होने के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। प्रियंका ने अपने पोस्ट में बताया कि इसी साल उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों यह सम्मान मिलना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों था।

प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड करियर

इसी साल प्रियंका को यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया, जिससे उनके सामाजिक कामों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। करियर के मोर्चे पर 2016 प्रियंका के लिए बेहद खास रहा। उनका अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ और एलेक्स पैरिश के किरदार ने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया। यह पहला मौका था जब किसी भारतीय अभिनेत्री ने हॉलीवुड टीवी इंडस्ट्री में इतनी मजबूती से अपनी जगह बनाई।

प्रियंका चोपड़ा ने भारत का नाम किया रोशन

2016 में प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ साइन की, जिसमें वह ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आईं। इसी दौरान उन्होंने पहली बार किसी अमेरिकी मैगजीन के कवर पेज पर जगह बनाई और पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड भी अपने नाम किया। प्रियंका ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट डिनर, ऑस्कर अवॉर्ड्स और ‘द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन’ जैसे बड़े मंचों पर शिरकत कर भारत का नाम रोशन किया।

सेलेब्स का रिएक्शन

हालांकि यह साल सिर्फ प्रोफेशनल कामयाबी तक सीमित नहीं था। प्रियंका चोपड़ा ने निजी जीवन के कुछ भावुक पलों को भी साझा किया। उन्होंने होली की रंगीन यादें, अपने पालतू कुत्ते एंजेल को गोद लेने की खुशी और अपनी नानी के निधन का दुख भी फैंस के साथ बांटा। इन पलों ने उनके इस सफर को और भी इंसानी बना दिया। प्रियंका की इस पोस्ट पर दीया मिर्जा, सबा पटौदी समेत कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह