प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की जन्मदिन पार्टी की झलक, डिज़्नी थीम वाला केक किया तैयार

Malti Marie Birthday: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने बेटी मालती मैरी का 4वां जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। डिज़्नी थीम वाले केक और रंग-बिरंगे डेकोरेशन के साथ परिवार ने खुशियों भरा दिन मनाया।
nick jonas and priyanka chopra Celebrates Malti Marie 4th Birthday
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Birthday: बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनास फिर से चर्चा में हैं, इस बार वजह उनकी बेटी मालती मैरी का 4वां जन्मदिन है। प्रियंका और उनके अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनास ने अपनी नन्ही परी के इस खास दिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया।

इस अवसर की झलक प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें मालती की जन्मदिन पार्टी का थीम 'द लिटिल मरमेड' दिखाया गया। पार्टी में केक को पूरी तरह डिज़्नी की मशहूर किरदार एरियल और उसकी दोस्त सेबास्टियन के अनुरूप तैयार किया गया था। प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा कि वह अब चार साल की हो गई है। वहीं निक ने भी अपनी बेटी के जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, हालांकि उन्होंने मालती के चेहरे को केक इमोजी से ढक रखा था। इसके साथ उन्होंने लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरी नन्ही परी अब चार साल की हो गई है।

nick jonas and priyanka chopra Celebrates Malti Marie 4th Birthday

मधु चोपड़ा ने शेयर की अपनी भावनाएं

इस खास मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी भावनाएं शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि मालती ने मुझे नानी बनाया और मेरी जिंदगी को खुशियों और जादू से भर दिया। आपको ढेर सारा प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया था। उस समय मालती का जन्म समय से पहले हुआ था, जिससे उन्हें 100 से अधिक दिनों तक NICU में रहना पड़ा। यह समय कपल के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। लेकिन अब मालती स्वस्थ और खुशहाल है और उसके चार साल पूरे होने पर पूरा परिवार खुशी के मूड में है।

फैंस ने मालती को दी जन्मदिन की बधाई

प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर पार्टी की कई झलकियां शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मालती का केक काटना, डेकोरेशन और उसके दोस्तों के साथ खेलने के पल दिखाए गए हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने फैंस को भी सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं शेयर करने का मौका दिया। यह बर्थडे न केवल परिवार के लिए बल्कि फैंस के लिए भी खास रहा। सोशल मीडिया पर फैंस ने मालती के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी और प्रियंका-निक के परिवार को बधाई दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com