संजय कपूर के निधन के बाद तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का पोस्ट हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड के निधन के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का सोशल मीडिया पोस्टर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट में अपने पति के लिए क्या लिखा था।
- Written By: अनिल सिंह
प्रिया सचदेव का पोस्ट हुआ वायरल, संजय कपूर के निधन से पहले पति के लिए लिखी थी ये बात
12 जून को बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक हसबैंड संजय कपूर की मौत ने लोगों को हैरान कर दिया था। पोलो खेलते समय अचानक आए हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ, ऐसी खबर सामने आई। बाद में पता चला कि उनके मुंह में पोलो खेलते समय मधुमक्खी चली गई थी और उसने उनके गले में अंदर काट लिया था, जिसकी वजह से थ्रोट में स्वेलिंग हो गई, सांस लेने में दिक्कत होने लगी, मामला कॉम्प्लिकेटेड हुआ, तो अचानक दिल का दौरा पड़ गया। मौत के करीब 6 दिन बाद अब उनकी पत्नी प्रिया सचदेव का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने पति के लिए क्या लिखा था।
संजय कपूर के निधन के बाद प्रिया सचदेव की जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह उन्होंने उनके निधन के बाद नहीं बल्कि उनके जीते जी किया था। पुरानी पोस्ट की तस्वीर में आप देख सकते हैं, प्रिया सचदेव पति संजय कपूर के साथ नजर आ रही हैं। यह पोस्ट उन्होंने 218 हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पर अपनी एनिवर्सरी पर पोस्ट की थी।
ये भी पढ़ें- राम चरण की फिल्म पेद्दी ने रिलीज से पहले मचाया तहलका, मेकर्स की झोली में आए 140 करोड़
सम्बंधित ख़बरें
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
Ekta Kapoor ने अक्षय कुमार को बताया इंडस्ट्री का असली हीरो, कहा- इनकी मेहनत से चलता है सिनेमा का कारोबार
Khatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा डर का नया दौर, गौरव खन्ना से ओरी तक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
‘धुरंधर’ के जमील जमाली Rakesh Bedi अब नोरा फतेही संग लगाएंगे ठुमके, BTS वीडियो ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
कैप्शन में प्रिया सचदेव ने लिखा था, हैप्पी एनिवर्सरी हैंडसम पति, आपने बिना शर्त मुझे प्यार दिया, मुझे हमेशा पता है कि आप हमारे लिए मौजूद हैं, हमारे लिए मौजूद रहने के लिए थैंक्स, उन्होंने यह भी लिखा कि आपके साथ लाइफ हंसी-खुशी उत्साह और रोमांच से भरी हुई है, आप मुझे पूरा करते हैं, आप मेरे बेटर हाफ हैं।
सोशल मीडिया पर प्रिया सचदेव की पोस्ट वायरल हो रही है। लोग संजय कपूर के प्रति प्रिया का प्यार देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। प्रिया सचदेव की अगर बात करें तो वह संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं। करिश्मा कपूर से संजय कपूर का तलाक हो चुका है, लेकिन फिर भी प्रिया सचदेव ने करिश्मा के साथ अपने रिलेशन को अच्छा बना कर रखने का पूरा प्रयास किया है।
प्रिया करिश्मा के दोनों बच्चों के साथ अच्छा वक्त बिताती हैं। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा की गई पोस्ट में करिश्मा कपूर के बच्चे भी संजय कपूर के साथ नजर आते हैं और उन तस्वीरों में प्रिया सचदेव भी मौजूद रहती हैं। इसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि करिश्मा कपूर के साथ प्रिया सचदेव ने बेहतर रिश्ता बनाने का हर संभव प्रयास किया है और इसलिए भी उनकी तारीफ उनके फैंस करते हुए नजर आते हैं।
