विराट कोहली से तुलना करना प्रिंस नरूला को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुई जबरदस्त ट्रोलिंग
Virat Kohli Comparison Prince Narula: प्रिंस नरूला ने खुद को ‘रियलिटी शोज का विराट कोहली’ बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
प्रिंस नरूला विराट कोहली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Prince Narula Calls Himself Virat Kohli: रियलिटी शोज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रिंस नरूला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दरअसल, प्रिंस ने खुद की तुलना क्रिकेट स्टार विराट कोहली से कर दी, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
‘द 50’ से फिर चर्चा में आए प्रिंस
दरअसल, प्रिंस नरूला हाल ही में रियलिटी शो ‘द 50’ का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘टिकट टू फिनाले’ भी जीत लिया था। हालांकि, उन्होंने यह टिकट शिव ठाकरे को दे दिया, जिससे शो में उनकी अलग छवि बनी। शो के दौरान उनकी रजत दलाल और अदनान शेख के साथ अनबन भी देखने को मिली थी।
खुद को बताया ‘इस फील्ड का विराट कोहली’
एक इंटरव्यू में प्रिंस ने अपनी जर्नी पर बात करते हुए कहा कि वह इस फील्ड के ‘विराट कोहली’ हैं। उनका कहना था कि वह अपने आपको ज्यादा नहीं सराहते, लेकिन इस बार उन्होंने खुद की तारीफ करते हुए यह तुलना की। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह चाहें तो मुकाबला जीत सकते हैं, लेकिन वह अपने जूनियर्स के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Reality Show: रवि किशन की विदाई से भावुक हुआ सेट, कुणाल खेमू बोले- उनकी एनर्जी हमेशा याद आएगी
Samay Raina Dating: बॉलीवुड के इस हसीना को डेट कर रहे समय रैना, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाए रिश्ते के कयास
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
Vijaya Mehta Dies: अनुपम खेर की मेंटर विजया मेहता का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
‘मेंटर बनकर खेलना पसंद है’
सिर्फ इतना ही नहीं, प्रिंस नरूला ने अपने बयान में यह भी साफ किया कि वह अब खुद को एक मेंटर के तौर पर देखते हैं। उनके मुताबिक, उन्होंने अपने करियर में ‘रोडीज’ और ‘बिग बॉस’ जैसे कठिन शोज जीतकर खुद को साबित किया है, इसलिए अब वह नए कंटेस्टेंट्स को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि वह अपने अनुभव के जरिए दूसरों को बेहतर बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘हैप्पी पटेल’ अब OTT पर मचाएगी धमाल, आमिर खान की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, जानें कहां पाएंगे देख
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू
हालांकि, प्रिंस का यह बयान कई लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उनकी तुलना पर सवाल उठाए, तो कुछ ने मजाक उड़ाते हुए कमेंट्स किए। कई यूजर्स ने हंसते हुए इमोजी के साथ उनकी बातों पर प्रतिक्रिया दी, जबकि कुछ ने इसे ओवरकॉन्फिडेंस बताया। फिलहाल, प्रिंस नरूला का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि वह इस ट्रोलिंग पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।
