धर्मेंद्र के बाद बिगड़ी प्रेम चोपड़ा की तबियत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती
Prem Chopra: अभिनेता प्रेम चोपड़ा को रूटीन चेकअप के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दामाद विकास भल्ला ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और जल्द छुट्टी मिल जाएगी। धर्मेंद्र भी अस्पताल में हैं।
- Written By: अनिल सिंह
प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती; दामाद विकास भल्ला ने दिया हेल्थ अपडेट
Prem Chopra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की खराब सेहत को लेकर फैंस अभी चिंतित ही थे कि इसी बीच इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। मशहूर विलेन और अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत भी बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया है। जहां धर्मेंद्र का उपचार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा है, वहीं प्रेम चोपड़ा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके फैंस भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए हैं।
प्रेम चोपड़ा को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता के फैंस और शुभचिंतक उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। इस बीच, अभिनेता के दामाद और एक्टर विकास भल्ला ने अमर उजाला से बातचीत में प्रेम चोपड़ा का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि “डरने की कोई बात नहीं, वे रेगुलर चेक अप के लिए गए हैं।” यह बयान उनके फैंस को थोड़ी राहत देने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
90 वर्षीय अभिनेता रूटीन चेकअप के लिए हुए भर्ती
अभिनेता के दामाद विकास भल्ला ने स्पष्ट किया है कि 90 वर्षीय एक्टर प्रेम चोपड़ा को किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के लिए नहीं, बल्कि रूटीन चेकअप (Routine Checkup) के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बढ़ती उम्र के चलते नियमित जांच आवश्यक होती है, और इसी के तहत उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने दोहराया कि चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी हालत स्थिर है।
ये भी पढ़ें- सनी देओल की उदासी से चिंतित हुए फैंस, धर्मेंद्र की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट
जल्द मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी
विकास भल्ला ने अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक जानकारी दी है। उनका कहना है कि प्रेम चोपड़ा की हालत पूरी तरह से स्थिर है और उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और चिंता न करें। यह अपडेट उनके फैंस के लिए बड़ी राहत की बात है, जो एक के बाद एक दिग्गज अभिनेताओं के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो रहे हैं।
फैंस कर रहे हैं जल्द स्वस्थ होने की कामना
धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के तुरंत बाद प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ने की खबर आना बॉलीवुड प्रेमियों के लिए दोहरी चिंता का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार दोनों ही दिग्गज अभिनेताओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। प्रेम चोपड़ा ने अपने नकारात्मक किरदारों से दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई है, और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही स्वास्थ्य लाभ लेकर घर लौटेंगे।
