Preity Zinta Post: ठंड और बर्फबारी के बीच प्रीति जिंटा ने जीए पुराने दिन, तस्वीर हुई वायरल, फैंस हुए खुश
Preity Zinta Snowfall: प्रीति जिंटा ने बर्फबारी के बीच अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। स्नो गर्ल के साथ नजर आईं प्रीति ने कैप्शन में शिमला के बचपन की यादें ताजा कीं।
- Written By: सोनाली झा
प्रीति जिंटा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Preity Zinta Shimla Memories: देश के कई हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड और पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी लोगों का ध्यान खींच रही है। जहां एक ओर ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर कई सेलेब्स इस मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बर्फ के बीच अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
मंगलवार को प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बर्फ से बनी एक स्नो गर्ल के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। तस्वीर में प्रीति गर्म कपड़ों में मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं और उनकी डिम्पल वाली स्माइल फैंस का दिल जीत रही है। सफेद बर्फ के बीच उनका सिंपल और खुशमिजाज अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
प्रीति जिंटा का भावुक कैप्शन
तस्वीर के साथ प्रीति जिंटा ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि उन्होंने इससे पहले कई बार स्नोमैन बनाए हैं, लेकिन इस बार बच्चों की वजह से स्नो गर्ल बनाई गई। प्रीति ने लिखा कि स्नो गर्ल को बर्फ की एक खूबसूरत स्कर्ट भी पहनाई गई है। इस खास पल ने उन्हें अपने बचपन के दिनों की याद दिला दी, जब वह शिमला में रहती थीं और चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ होती थी।
सम्बंधित ख़बरें
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने दिखाया फिटनेस का दम, 58 की उम्र में भी फैंस को किया प्रेरित
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ की शूटिंग शुरू, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म से सामने आई पहली झलक
‘मां इंटी बंगाराम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने आलिया भट्ट पर किए ताबड़तोड़ जोक्स, कान्स विवाद पर भी लिया मजेदार तंज
प्रीति जिंटा का नॉस्टैल्जिक अंदाज
प्रीति जिंटा ने लिखा कि समय कितनी तेजी से गुजर जाता है और जिंदगी एक पूरा चक्कर लगाकर फिर उसी जगह आ जाती है, जहां से शुरुआत हुई थी। प्रीति जिंटा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की रहने वाली हैं। उनका बचपन वहीं बीता है, इसलिए बर्फ और पहाड़ों से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। फैंस को भी उनका यह नॉस्टैल्जिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
प्रीति जिंटा की पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रीति जिंटा एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे, जिनका निधन एक कार हादसे में तब हो गया था जब प्रीति महज 13 साल की थीं। इस हादसे में उनकी मां को भी गंभीर चोटें आई थीं और वह लंबे समय तक बिस्तर पर रहीं। इन मुश्किल हालातों के बावजूद प्रीति ने जिंदगी में आगे बढ़कर अपनी अलग पहचान बनाई।
