प्रतीक स्मिता पाटिल, प्रिया बनर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Prateik Smita Patil Propose To Priya Banerjee: इस साल वैलेंटाइन डे अभिनेता कपल प्रतीक स्मिता पाटिल और प्रिया बनर्जी के लिए बेहद खास है। प्यार के इस दिन दोनों न सिर्फ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे, बल्कि अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी भी मनाएंगे। ऐसे खास मौके से पहले, प्रपोज डे पर कपल ने अपने फेयरीटेल जैसे प्रपोजल की खूबसूरत यादें फैंस के साथ साझा की हैं।
प्रतीक स्मिता पाटिल ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में प्रिया को अपने बर्थडे की शाम प्रपोज करने का प्लान बनाया था। लेकिन अगले दिन सुबह जल्दी निकलने की वजह से उन्हें लगा कि उस पल को सही तरह से जी नहीं पाएंगे। ऐसे में उन्होंने फैसला बदल लिया।
प्रतीक ने याद करते हुए कहा कि रविवार की सुबह जब वह अपने पसंदीदा कोने में बैठे थे, तभी उन्हें एहसास हुआ कि पूरा दिन सिर्फ उन दोनों के लिए है। बिना किसी जल्दबाजी के, बिना किसी शोर-शराबे के—यही वह दिन था जब वह अपने दिल की बात कहना चाहते थे।
26 नवंबर 2024 को, करीब पांच साल के रिश्ते के बाद प्रतीक ने प्रिया को प्रपोज किया। वह चुपके से बाथरूम से बाहर आए और वह अंगूठी लेकर पहुंचे जिसे उन्होंने पहले से छुपाकर रखा था।
प्रिया बनर्जी ने उस पल को याद करते हुए बताया कि सुबह करीब 8 बजे उन्होंने प्रतीक को कोने में रोते हुए देखा। वह समझ ही नहीं पाईं कि आखिर हुआ क्या है। वह अपने डॉग के साथ बेड पर लेटी हुई थीं, तभी प्रतीक उनके पास आए और घुटनों के बल बैठकर प्रपोज कर दिया। प्रतीक इतने इमोशनल थे कि प्रिया को उनका पहला सवाल भी ठीक से समझ नहीं आया।
ये भी पढ़ें- Vivek Oberoi Relief: विवेक ओबेरॉय को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पर्सनैलिटी राइट्स को मिली कानूनी सुरक्षा
प्रिया ने मुस्कुराते हुए बताया कि यह पल इसलिए भी खास था क्योंकि उस वक्त उनके साथ उनका डॉग भी मौजूद था, जो खुशी में अपनी पूंछ हिला रहा था। यह किसी बड़े सेलिब्रेशन से ज्यादा, उनके लिए एक निजी और प्यारा सा लम्हा था।हालांकि प्रिया को अंदाजा था कि प्रपोजल आने वाला है क्योंकि प्रतीक उनके माता-पिता से बात कर चुके थे, लेकिन उन्हें यह बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि यह इतना सादा, इमोशनल और अचानक होगा। प्रिया ने कहा, “मुझे खुशी है कि उन्होंने उस दिन प्रपोज किया, जब मुझे इसकी सबसे कम उम्मीद थी।”