‘धुरंधर 2’ के दिवाने हुए अल्लू अर्जुन-जूनियर NTR, तो भड़क उठे प्रकाश राज! फिल्म की सक्सेस नहीं हो रही हजम?
Prakash Raj Criticizes Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां कई सितारे समर्थन कर रहे हैं, वहीं प्रकाश राज ने तंज कसते हुए फिल्म और साउथ स्टार्स पर सवाल उठाए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
प्रकाश राज का धुरंधर 2 पर रिएक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Prakash Raj Reaction On Dhurandhar 2: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। एक तरफ जहां इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे इस फिल्म की खुलकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर आलोचनाओं का दौर भी जारी है। इसी बीच दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने फिल्म पर अपने अंदाज में तंज कसा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Me .. Bahut Door from #Dhurandhar ….are you #justasking pic.twitter.com/UniBXj8mCN — Prakash Raj (@prakashraaj) March 19, 2026
प्रकाश राज ने धुरंधर 2 की सक्सेस पर कसा तंज
दरअसल, प्रकाश राज ने सीधे तौर पर फिल्म को लेकर कोई लंबा बयान नहीं दिया, लेकिन उनके इशारों ने बहुत कुछ साफ कर दिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके घर के एक कोने में रेडियो पर पुराना गाना बजता नजर आ रहा है। यह गाना हम दोनों फिल्म का मशहूर ट्रैक “अभी ना जाओ छोड़कर” था, जिस पर देव आनंद और साधना नजर आए थे। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “मैं ‘धुरंधर’ से बहुत दूर हूं… क्या आप हैं?” जिसे कई लोग फिल्म पर व्यंग्य के तौर पर देख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था’, कंगना रनौत के वायरल पोस्ट ने छेड़ी इमरजेंसी पर बहस
‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी बिकीं टिकटें
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर का जलवा बरकरार, मां इंटी बंगारम से निकली आगे, जानें मैं वापस आऊंगा और पेद्दी का हाल
इतना ही नहीं, प्रकाश राज ने एक और पोस्ट में साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा कि अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, विजय देवरकोंडा, महेश बाबू और राम चरण जैसे सितारों ने फिल्म की तारीफ तो की, लेकिन इसके खिलाफ उठ रही आलोचनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या किसी बॉलीवुड स्टार ने इस फिल्म के समर्थन में कुछ कहा है?
Signs of Obligations are spreading South too .. #justasking https://t.co/iB01E1sp7K — Prakash Raj (@prakashraaj) March 19, 2026
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर-2’ की सफलता पर कंगना रनौत ने की जमकर तारीफ, आदित्य धर को बताया सुपरस्टार डायरेक्टर
फिल्म में ये सितारों ने दिखाया है जबरदस्त दम
गौर करने वाली बात ये है कि ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर बता रहे हैं, तो वहीं कई दर्शक इसे ‘प्रोपेगैंडा’ फिल्म कहकर आलोचना कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं।
कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ को लेकर जहां एक ओर समर्थन की आवाजें बुलंद हैं, वहीं दूसरी तरफ आलोचनाएं भी उतनी ही तेज हैं। खास बात ये है कि फिल्म ने दो दिन में 300 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच चुकी है। इसी बीच प्रकाश राज का यह तंज इसी बहस को और हवा देता नजर आ रहा है।
