बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई प्रभास की ‘द राजा साब’, 9वें दिन भी नहीं दिखा जादू, जानें अब तक की कमाई
Prabhas The Raja Saab Flop: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। 9वें दिन भी कलेक्शन कमजोर रहा। जानिए अब तक की कमाई और आगे क्या है प्लान।
- Written By: स्नेहा मौर्या
द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The Raja Saab Box Office Collection Day 9: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार उनका स्टारडम बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाया। 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘द राजा साब’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। न फिल्म की कहानी लोगों को बांध पाई और न ही प्रभास की एक्टिंग दर्शकों को खास प्रभावित कर पाई, जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिला है।
‘द राजा साब’ ने ओपनिंग डे पर जरूर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई। वीकडेज में फिल्म का हाल बेहद खराब रहा, वहीं अब दूसरे वीकेंड पर भी किसी बड़े उछाल की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। रिलीज के 9 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी है।
‘द राजा साब’ 9वें दिन का कलेक्शन
फिल्म के नौवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द राजा साब’ ने 9वें दिन शाम 8 बजे तक करीब 2.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 135.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, फाइनल आंकड़े रविवार सुबह तक अपडेट होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड
सामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
अब तक का डे-वाइज कलेक्शन
अगर फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो:-
- पहले दिन: 53.75 करोड़
- दूसरे दिन: 26 करोड़
- तीसरे दिन: 19.1 करोड़
- चौथे दिन: 6.6 करोड़
- पांचवें दिन: 4.8 करोड़
- छठे दिन: 5.35 करोड़
- सातवें दिन: 5.5 करोड़
- आठवें दिन: 3.5 करोड़
इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म का ग्राफ पहले हफ्ते के बाद पूरी तरह गिर चुका है।
फ्लॉप साबित हुई ‘द राजा साब’
भारी बजट और बड़े स्टार के बावजूद ‘द राजा साब’ को अब फ्लॉप माना जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ इसके लिए सबसे बड़ा कारण बन गई।
ये भी पढ़ें- रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी’ बन की धमाकेदार वापसी, सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट, रनटाइम जानकर चौंक जाएंगे फैंस
अब नजरें प्रभास की अगली फिल्म पर
अब फैंस की उम्मीदें प्रभास की अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ पर टिकी हैं, जिसकी अनाउंसमेंट नए साल पर की गई थी। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है। ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी फैंस को प्रभास के अगले बड़े धमाके के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
