पावर स्टार पवन सिंह का जन्मदिन बना खास, पत्नी ज्योति सिंह और त्रिशा कर मधु ने यूं दी बधाई
Pawan Singh Birthday: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का जन्मदिन बेहद खास रहा। पत्नी ज्योति सिंह और एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें विश किया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
पवन सिंह जन्मदिन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Jyoti Singh Wishes Pawan Singh On His Birthday: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह सोमवार, 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार बधाइयों की बाढ़ आई हुई है और फैंस अपने चहेते स्टार के लिए प्यार भरे मैसेज शेयर कर रहे हैं।
पवन सिंह के जन्मदिन को और भी खास बनाते हुए उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पवन सिंह केक काटते नजर आ रहे हैं और दोस्तों के साथ खुशियों के पल बिताते दिख रहे हैं। वीडियो में उनकी मुस्कान और सादगी फैंस का दिल जीत रही है।
ज्योति सिंह का दिल छू लेने वाला मैसेज
इस वीडियो के साथ ज्योति सिंह ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे… भगवान आपकी सारी विश पूरी करें।” उनका यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस कमेंट सेक्शन में पवन सिंह के लिए दुआएं और शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
त्रिशा कर मधु ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
पवन सिंह के जन्मदिन पर एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु ने भी इंस्टाग्राम पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। मुस्कुराते चेहरों के साथ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं।
तस्वीरों के साथ त्रिशा कर मधु ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा कि पवन सिंह उनकी जिंदगी में एक खास जगह रखते हैं और उनकी खुशी व सेहत के लिए उन्होंने भगवान से दुआ की। यह पोस्ट भी फैंस को काफी पसंद आ रही है।
गायकी से सुपरस्टार बनने तक का सफर
पवन सिंह का करियर संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। बिहार के आरा जिले के जोकहरी गांव से ताल्लुक रखने वाले पवन सिंह ने साल 1997 में अपना पहला एल्बम ‘ओढ़निया वाली’ रिलीज किया था। गायकी से शुरुआत करने के बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।
एक्टिंग और ‘लॉलीपॉप लागेलू’ की सफलता
साल 2004 में फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। वहीं, 2008 में आए सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ ने उन्हें देश-विदेश में मशहूर कर दिया। आज पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं।
