डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के अस्पताल में हुईं भर्ती, पद्मिनी कोल्हापुरी ने दिया हेल्थ अपडेट

Poonam Dhillon Dengue: पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा कि पूनम की हालत अब बेहतर है और वह तेजी से रिकवर कर रही है।
Poonam Dhillon Hospitalised
पूनम ढिल्लों(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Poonam Dhillon Hospitalised: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को डेंगू होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस के अस्पताल में एडमिट होने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस चिंता में हैं और जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेत्री की सेहत को लेकर अब राहत भरी जानकारी सामने आई है। उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने पूनम ढिल्लों की हेल्थ पर अपडेट दिया है।

पद्मिनी कोल्हापुरी ने पूनम ढिल्लों की तबीयत को लेकर बताया कि अभिनेत्री अब ठीक हैं और तेजी से रिकवर कर रही हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगर उनकी सेहत इसी तरह बेहतर रहती है तो उन्हें शाम तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पूनम ढिल्लों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

CINTAA विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं एक्ट्रेस

पूनम ढिल्लों पिछले कुछ समय से अपनी सेहत के अलावा सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन से जुड़े विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं। वह इस संस्था की अध्यक्ष हैं। दरअसल, CINTAA की जनरल सेक्रेटरी और अभिनेत्री उपासना सिंह ने अध्यक्ष पूनम ढिल्लों और वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरी पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद के बीच कमिटी के 11 सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर सामने आई थी। इस्तीफा देने वालों में विंदू दारा सिंह, पुनीत इस्सर, मुकेश ऋषि, हेमंत पांडे, साहिल चड्ढा और दीपक पराशर जैसे नाम शामिल हैं।

Poonam Dhillon Hospitalised
एक नजर और फिर प्यार! सायरा बानो को साड़ी में देखकर दिलीप कुमार हुए फिदा, 8 मुलाकातों के बाद किया शादी का फैसला

शानदार रहा है पूनम ढिल्लों का फिल्मी करियर

पूनम ढिल्लों ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1978 में फिल्म ‘त्रिशूल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार और शशि कपूर जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। इसके बाद पूनम ढिल्लों ने नूरी, काला पत्थर, दर्द, तेरी कसम, यादगार, लेला, कयामत, गिरफ्तार, तेरी मेहरबानियां, कर्मा और मालामाल जैसी फिल्मों में काम किया। अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के चलते उन्होंने हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई। अब फैंस उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com