एक नजर और फिर प्यार! सायरा बानो को साड़ी में देखकर दिलीप कुमार हुए फिदा, 8 मुलाकातों के बाद किया शादी का फैसला

Saira Banu And Dilip Kumar Love Story: सायरा बानो बचपन से ही दिलीप कुमार की दीवानी थीं। 1966 में अपने जन्मदिन की पार्टी में साड़ी पहने सायरा को देखकर दिलीप कुमार ने पहली बार उन्हें गौर से नोटिस किया।
Saira Banu And Dilip Kumar Love Story
सायरा बानो और दिलीप कुमार(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dilip Kumar Saira Banu Marriage: हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और यादगार जोड़ियों में दिलीप कुमार और सायरा बानो का नाम हमेशा लिया जाता है। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। खास बात यह है कि सायरा बानो बचपन से ही दिलीप कुमार की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं और उन्होंने कभी सपने में सोचा था कि एक दिन वह उनकी पत्नी बनेंगी। उनका यह सपना आखिरकार सच हुआ और दोनों ने करीब पांच दशक तक एक-दूसरे का साथ निभाया।

सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को मसूरी में हुआ था। वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनकी मां नसीम बानो अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री थीं। सायरा ने कथक और भरतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्य सीखे और 1961 में फिल्म ‘जंगली’ से बॉलीवुड में कदम रखा। कहा जाता है कि जब सायरा करीब 12 साल की थीं, तब उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म देखते हुए अपनी मां से कहा था कि वह बड़ी होकर उन्हीं से शादी करेंगी।

दिलीप कुमार के लिए सायरा बानो ने सीखा था उर्दू

सायरा जब लंदन में पढ़ाई कर रही थीं, तब भी दिलीप कुमार उनके पसंदीदा अभिनेता थे। वह उनकी पसंद-नापसंद जानने की कोशिश करती थीं। यहां तक कि दिलीप कुमार को सितार और उर्दू पसंद होने की जानकारी मिलने पर सायरा ने सितार सीखना और उर्दू पढ़ना शुरू किया। फिर आया 23 अगस्त 1966, सायरा का जन्मदिन। उनकी मां ने घर पर एक पार्टी रखी थी, जिसमें दिलीप कुमार को भी बुलाया गया।

सायरा बानो की साड़ी पर फिदा हुए दिलीप कुमार

सायरा शूटिंग से लौटकर खूबसूरत साड़ी पहनकर पार्टी में पहुंचीं। इसी दौरान दिलीप कुमार की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने सायरा को गौर से देखा और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि वह अब एक ‘लवली वुमन’ बन चुकी हैं। सायरा के लिए यह पल बेहद खास था। अगले दिन दिलीप कुमार ने सायरा को फोन कर पिछली शाम के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।

आठ मुलाकातों के बाद शादी का फैसला

करीब आठ दिनों तक बातचीत और मुलाकातों के बाद दिलीप कुमार ने सायरा के परिवार के सामने शादी की इच्छा जाहिर कर दी। 11 अक्टूबर 1966 को दोनों ने निकाह कर लिया। उस समय सायरा 22 साल की थीं, जबकि दिलीप कुमार 44 वर्ष के थे। दोनों के बीच 22 साल का उम्र का अंतर था, लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक मजबूत बना रहा।

Saira Banu And Dilip Kumar Love Story
पवन सिंह ने पहली पत्नी को बताया देवी, तो दूसरी पत्नी ज्योति का छलका दर्द, बोलीं- पतिदेव मेरा नाम मिटा देना

मुश्किल दौर में भी नहीं टूटा रिश्ता

सायरा और दिलीप कुमार ने ‘गोपी’ और ‘सगीना’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। निजी जिंदगी में भी दोनों ने कई उतार-चढ़ाव देखे। उनकी कोई संतान नहीं हुई और गर्भपात की घटना ने दोनों को गहरा दुख दिया। दिलीप कुमार ने 1981 में अस्मा रहमान से दूसरी शादी भी की थी, लेकिन यह रिश्ता करीब दो साल बाद खत्म हो गया। इसके बाद वह फिर सायरा बानो के पास लौट आए। सायरा ने भी रिश्ते को संभाला और दोनों साथ रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com