अमिताभ बच्चन के सामने सुनिधि चौहान ने खोला बचपन का राज, बोलीं- आप मेरे लिए सांता क्लॉज हैं और पहले क्रश भी

Amitabh Bachchan Reaction: KBC 18 के एपिसोड में सुनिधि चौहान और प्रसून जोशी हॉट सीट पर नजर आएंगे। प्रोमो में सुनिधि ने अमिताभ बच्चन को अपना पहला क्रश बताते हुए कहा कि वह उनके लिए सांता क्लॉज भी हैं।
Sunidhi Chauhan First Crush
सुनिधि चौहान और अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sunidhi Chauhan First Crush: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच पर जल्द ही संगीत और सिनेमा से जुड़ी दो मशहूर हस्तियां नजर आने वाली हैं। शो के स्पेशल एपिसोड में मशहूर प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान और गीतकार-लेखक प्रसून जोशी हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे दिखाई देंगे। इस खास एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सुनिधि ने बिग बी के सामने अपने दिल की एक पुरानी बात कह दी।

सुनिधि चौहान की बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी मुस्कुराते हुए मजेदार अंदाज में जवाब देते नजर आए। प्रोमो में सुनिधि चौहान अमिताभ बच्चन से अपने बचपन के जुड़ाव के बारे में बात करती नजर आती हैं। उन्होंने महानायक से कहा कि आपको हमने इतने रूपों में देखा है। आप मेरे लिए सांता क्लॉज हैं, मेरे पहले क्रश हैं। सुनिधि की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

अमिताभ बच्चन का मजाकिया अंदाज

बिग बी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आपको हम पर क्रश था और ये अब बता रही हैं आप, पहले नहीं बताया! अमिताभ का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं। दोनों के बीच की यह हल्की-फुल्की बातचीत एपिसोड को काफी दिलचस्प बनाने वाली है। सुनिधि चौहान ने केबीसी के मंच पर आने के अनुभव को भी शेयर किया।

हॉट सीट पर बैठना सुनिधि के लिए खास पल

सुनिधि चौहान ने बताया कि हर आम हिंदुस्तानी की तरह उनका भी सपना था कि वह कभी इस ऐतिहासिक मंच पर आएं। लेकिन हॉट सीट पर बैठकर सामने अमिताभ बच्चन को देखना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। सुनिधि के मुताबिक, यह सिर्फ एक क्विज शो में हिस्सा लेने का अनुभव नहीं है, बल्कि ऐसा पल है जिसे वह जिंदगीभर याद रखेंगी।

Sunidhi Chauhan First Crush
Toxic Movie: यश की फिल्म के टिकट ने उड़ाए होश, 2250 रुपये तक पहुंची कीमत, कई शोज हाउसफुल

रिकॉर्डिंग बूथ से KBC के मंच तक पहुंचीं सुनिधि

सिंगर ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने पुराने संगीतमय जुड़ाव को भी याद किया। उन्होंने बताया कि वह कई मौकों पर बिग बी के साथ संगीत से जुड़े काम कर चुकी हैं। हालांकि, रिकॉर्डिंग बूथ में साथ काम करने के बाद उसी शख्स के सामने केबीसी की हॉट सीट पर बैठना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने अमिताभ बच्चन की मेहमानों के साथ गर्मजोशी और प्यार से पेश आने की भी तारीफ की। अब फैंस को इस खास एपिसोड के प्रसारण का इंतजार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com