पूजा भट्ट ने सुनाया ‘दुश्मन’ का किस्सा, कैसे संजय दत्त ने दक्षिण अफ्रीका में बारटेंडर को डराया था
Pooja Bhatt Film Dushman: पूजा भट्ट ने ‘दुश्मन’ की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शूटिंग के दौरान एक बारटेंडर, संजय दत्त के डर से उनसे छिप गया था।
- Written By: सोनाली झा
पूजा भट्ट ने सुनाया 'दुश्मन' का किस्सा
Pooja Bhatt Story of Dushman: अभिनेत्री-फिल्म निर्माता पूजा भट्ट अपने पॉडकास्ट द पूजा भट्ट शो में फिल्मों से जुड़ी पुरानी यादें शेयर कर रही हैं। इसकी कुछ क्लिप्स वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करती हैं। पूजा भट्ट ने पुरानी यादों में खोकर 1998 में दक्षिण अफ्रीका में फिल्म ‘दुश्मन’ की शूटिंग के पलों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे संजय दत्त के डर के चलते एक बारटेंडर उनसे छिपता दिखाई दिया था।
पूजा भट्ट ने अपने शो में फिल्म की निर्देशक तनुजा चंद्रा से बात की। इस दौरान उन्होंने ‘दुश्मन’ की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब हम दक्षिण अफ्रीका गए थे और केप टाउन के विक्टोरिया होटल में ठहरे थे, वह समय बहुत ही मजेदार था। मुझे लगता है कि संजू यानी संजय दत्त मेरे पिता के साथ कारतूस की शूटिंग से पहले भी वहां गए थे और वह पहले से ही वहां ठहरे हुए थे।
पूजा भट्ट ने कही ये बात
पूजा भट्ट ने आगे कहा कि जब हम लॉबी में गए तो बार बारटेंडर ने हमें होटल में घुसते देख लिया और डर के मारे छिपने लगा। तो मैं हैरान रह गई और मैंने पूछा कि तुम हमसे यहां ऐसे क्यों छिप रहे हो? तब बारटेंडर ने डरते हुए कहा कि वो जो गेस्ट हैं ना, उनकी वजह से हम किसी मुसीबत में न फंस जाएं इसलिए छुप रहे हैं। पिछली बार हमें उनके लिए शराब के एक्स्ट्रा बॉक्स मंगवाने पड़े थे क्योंकि शराब खत्म हो गई थी। पूजा भट्ट ने यह भी बताया कि कैसे सुबह जल्दी उन लोगों को शूटिंग के लिए जाना था, तब संजय दत्त चाह रहे थे कि यह शाम कभी खत्म न हो।
सम्बंधित ख़बरें
IPL फाइनल वीडियो विवाद पर Nushrratt Bharuccha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिना सच्चाई जाने अफवाहों पर न करें भरोसा
Singer Master Madan: सिर्फ 8 गाने…और अमर हो गए मास्टर मदन, आज भी रहस्यमयी है मौत की गुत्थी
Lalit Modi On Ranveer Singh: ललित मोदी का बड़ा खुलासा, बोले- मेरी बायोपिक में काम करना चाहते थे रणवीर सिंह
10 साल के इंतजार के बाद Sambhavna Seth के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी से बनीं जुड़वां बच्चों की मां
पूजा भट्ट ने सुनाया किस्सा
पूजा भट्ट ने तनुजा से कहा कि और मुझे याद है एक शाम हमारी सुबह-सुबह शूटिंग थी और तुम कहती रही कि चलो सब सो जाओ क्योंकि हमें जल्दी उठकर निकलना है और संजू शाम खत्म नहीं करना चाहता था और मेरे भी कुछ प्लान्स थे। तुम ऊपर गईं और संजू भी गलियारे में टहल रहा था और तुमने कहा, ‘संजय दत्त, सो जाओ।’ तो वह तुम्हारे कमरे में आया और तुमसे बात करने लगा था।
पूजा भट्ट की दुश्मन
पूजा भट्ट ने आगे कहा कि मैं दरवाजे के पास गई और सुनने लगी, तभी अचानक दरवाजा खुल गया और मैं तुम्हारे कमरे में गिर गई। तुम उस पर चिल्ला रही थी, फिर अचानक जोर से हंस पड़ी। तुमने बताया कि संजय दत्त काफी हाई थे और कह रहे थे कि ये शाम कभी खत्म न हो। फिल्म ‘दुश्मन’ को पूजा भट्ट और उनके पिता ने प्रोड्यूस किया था। इसमें काजोल, संजय दत्त और आशुतोष राणा लीड रोल में थे।
