‘लॉयंसगेट इंडिया’ के नए प्रोजेक्ट में सुनील शेट्टी के साथ शामिल हुईं पूजा भट्ट, पावरफुल किरदार में आएगीं नजर
एक्टर्स पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट कर लॉयंसगेट इंडिया के साथ काम करने की जानकारी दी है। उन्होंने एक फोटो साझा करते हुए लिखा कि, लॉयंसगेट इंडिया के साथ मेरे अगले प्रोजेक्ट की पहली झलक।
- Written By: अंजू वशिष्ठ
सुनील शेट्टी और पूजा भट्ट- (सौजन्य- सोशल मीडिया)
मुंबई: अभिनेता-फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ‘लॉयंसगेट इंडिया’ की एक आगामी परियोजना में सुनील शेट्टी के साथ दिखाई देंगी। पूजा भट्ट ने 1990 के दशक की कई हिट फिल्मों जैसे ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘सड़क’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, ‘सर’ और ‘जख्म’ में काम किया है। उन्होंने आगामी परियोजना की जानकारी शुक्रवार को इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा की।
पिछले हफ्ते, शेट्टी ने कहा था कि वह एक ‘विस्फोटक थ्रिलर’ परियोजना पर काम कर रहे हैं। अभी ये पता नहीं चला है कि ये परियोजना फिल्म है या वेब सीरीज। भट्ट और शेट्टी ने 1997 में जे. पी. दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ में अभिनय किया था, हालांकि दोनों को पर्दे पर साथ नहीं देखा गया था। लॉयंसगेट के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट और सुनील शेट्टी के साथ दोबारा काम करने को लेकर पूजा भट्ट काफी खुश है। इससे पहले पूजा भट्ट को वेब सीरीज बिग गर्ल्स डॉन्ट क्राई में देखा गया था।
एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट कर लॉयंसगेट इंडिया के साथ काम करने की जानकारी दी है। उन्होंने एक फोटो साझा करते हुए लिखा कि, लॉयंसगेट इंडिया के साथ मेरे अगले प्रोजेक्ट की पहली झलक। अपने पोस्ट के साथ उन्होंने सुनील शेट्टी को भी टैग किया। आगे लिखा कि, आपके साथ फिर से काम करने के लिए एक्साइटेड हूं। सूत्रों के मुताबिक लॉयंसगेट की अगली एक्शन थ्रीलर में पूजा भट्ट एक पावरफुल लेडी का किरदार में नजर आ सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Welcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ के बाद भी नहीं रुकी फिल्म, 5वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया
रिलीज से पहले ‘Welcome To The Jungle’ पर सेंसर बोर्ड का डंडा, कई सीन्स और डायलॉग्स में किया बदलाव
दामाद या फिर ‘किंग’, विराट और राहुल में से किसे बेहतर बल्लेबाज मानते हैं सुनील शेट्टी? जवाब सुनकर आथिया शेट्टी…
पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा-
https://www.instagram.com/p/C6xrsW9tqWt/?utm_source=ig_web_copy_link
भट्ट ने कहा, ‘‘मैंने पर्दे पर सशक्त महिलाओं को चित्रित करने का विकल्प चुना है। उनकी शक्ति, गहराई और सहानुभूति के कारण मैं तुरंत इस चरित्र की ओर आकर्षित हो गयी।” उन्होंने कहा, वो जिस चीज में विश्वास करती हैं उसके लिए चुनौतियों का सामना करने की उनकी क्षमता कुछ ऐसी है जिससे वो व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ जाती हैं। भट्ट ने कहा कि इस नए अवतार को वो दर्शकों के बीच लाने का इंतजार नहीं कर पा रहीं। भट्ट को हाल ही में प्राइम वीडियो की आने वाली सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में देखा गया था।
