रिलीज से पहले ‘Welcome To The Jungle’ पर सेंसर बोर्ड का डंडा, कई सीन्स और डायलॉग्स में किया बदलाव
Welcome To The Jungle Movie Update: सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पर 18 कट्स लगाते हुए इसे यूए 16 सर्टिफिकेट दिया है, जिसके बाद कई सीन्स में बदलाव किया गया है।
- Written By: यति सिंह
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Welcome To The Jungle Censor Board Cuts: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। काफी समय से चर्चा में बनी उनकी मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी रिलीजिंग डे के बेहद करीब पहुंच चुकी है। दर्शक इस कॉमेडी ड्रामा का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने से ठीक पहले इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को देखने के बाद इस पर एक दो नहीं बल्कि 17 से ज्यादा कट्स लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद फिल्म के कुछ पार्ट्स में दर्शकों को बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर चला दी सेंसर की कैंची
डायरेक्टर अहमद खान के डायरेक्शन में तैयार हुई इस बड़ी फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी तो मिल गई है, लेकिन इसके लिए फिल्म मेकर्स को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ( CBFC) ने फिल्म की बारीकी से समीक्षा करने के बाद फिल्म में कुल 18 बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
इन बदलावों में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के कई महत्वपूर्ण सीन्स पर कैंची चलाई गई है और साथ ही कुछ खास डायलॉगों को भी पूरी तरह से बदलने के लिए कहा गया है। सेंसर बोर्ड की इस सख्ती के बाद अब फिल्म में कई बदलाव दर्शकों को देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: विधायक की कुर्सी गई तो सब्जी खरीदने निकल पड़े!’ पंकज झा का वीडियो हुआ वायरल
एक्ट्रेस के इन सीन्स पर गिरी सेंसर की गाज
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अहम रोल निभा रहीं अभिनेत्री दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के कुछ सीन्स को लेकर सेंसर बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। खबरों के अनुसार फिल्म में शामिल इन दोनों अभिनेत्रियों के बिकिनी सीन्स पर बोर्ड ने आपत्ति जताई है।
सेंसर बोर्ड ने इन दृश्यों को पूरी तरह से हटाने या उनमें जरूरी बदलाव करने के आदेश दिए गए हैं। सेंसर बोर्ड का मानना है कि फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों के देखने लायक बनाने के लिए इन बोल्ड दृश्यों को संशोधित करना बेहद जरूरी था। कई कांट-छांट और बदलावों के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को पास कर दिया है। बोर्ड की तरफ से इस फिल्म को यूए 16 सर्टिफिकेट दिया गया है।
