अल्लू अर्जुन ने किया सेना का अपमान! पुष्पा 2 रिलीज होने से पहले एक्टर की खिलाफ पुलिस कंप्लेंट
पुष्पा 2 रिलीज होने से पहले ही अल्लू अर्जुन की मुश्किल बढ़ सकती है, अल्लू अर्जुन के खिलाफ सेना का अपमान करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। आइए जानते हैं क्या है मामला।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2 द रूल’ की प्रेस मीट के लिए मुंबई आए थे और इस दौरान उन्होंने अपने बयान में आर्मी को लेकर एक शब्द कहा था। इसी शब्द के लिए अब उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पुष्पा 2 फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। उससे पहले ही अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज होना एक्टर के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। चलिए जानते हैं आखिरकार यह मामला क्या है।
अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस में शिकायत श्रीनिवास गौड़ा नाम के शख्स ने करवाई है उनका कहना है कि उन्होंने अपने फैन के लिए आर्मी शब्द का इस्तेमाल किया जो कि गलत है। मुंबई में प्रेस मीट के दौरान अल्लू अर्जुन ने कहा था, मेरे फैंस नहीं, मेरी आर्मी है। उन्होंने आगे का कि मैं अपने फैंस से बहुत प्यार करता हूं। वह मेरे परिवार के जैसे हैं। वह मेरे साथ खड़े रहते हैं। मेरा जश्न मनाते हैं। वह मेरे लिए आर्मी की तरह खड़े रहते हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। मैं आप सबको गर्व महसूस कराऊंगा, अगर यह फिल्म हिट साबित होती है तो मैं इसे अपने फैंस को समर्पित करता हूं।
ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी में है बहुत एटीट्यूड, एक्ट्रेस के नखरे परेशान हो गयी थी…
सम्बंधित ख़बरें
Microsoft का भारत में सबसे बड़ा AI दांव, 2026 तक खुलेगा विशाल डेटा सेंटर, AI मार्केट में बढ़ेगी टक्कर
हैदराबाद जाने वाली नीदरलैंड्स की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी
हैदराबाद में धू-धू कर जल उठे ट्रेन के डिब्बे, जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे यात्री
‘फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
अल्लू अर्जुन का यही बयान ‘ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वाटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन’ के अध्यक्ष ‘श्रीनिवास गौड़ा’ को पसंद नहीं आया। उन्होंने हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। श्रीनिवास का कहना है कि फैंस के लिए सेना शब्द का इस्तेमाल करना सेना का अपमान है। वह राष्ट्र की सेवा करते हैं और यह मामला सशस्त्र बलों से जुड़ा हुआ है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्म के एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज होना, एक्टर के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहद फाजिल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था, ऐसे में इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीद है।
