- Hindi News »
- Entertainment »
- Piyush Mishra Birthday Special Rajkumar Barjatya Meeting Regret
Birthday Story: जब राजकुमार बड़जात्या के बुलाने पर भी नहीं पहुंचे थे पीयूष मिश्रा, आज भी है अफसोस
- Written By: सोनाली झा
Piyush Mishra Struggle: पीयूष मिश्रा ने थिएटर और लेखन से बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई। एनएसडी के दौरान राजकुमार बड़जात्या के बुलावे पर न जाना आज भी उन्हें अफसोस देता है।

पीयूष मिश्रा (फोटो-सोशल मीडिया)
Piyush Mishra Birthday Special: बॉलीवुड के बेबाक कलाकार, गीतकार और लेखक पीयूष मिश्रा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी अलग आवाज़, तीखे संवाद और दमदार अभिनय से उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास मुकाम बनाया है। 13 फरवरी 1963 को जन्मे पीयूष मिश्रा आज 61 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आता है, जिसे याद कर आज भी उन्हें पछतावा होता है।
पीयूष मिश्रा का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता प्रताप कुमार शर्मा सरकारी कर्मचारी थे। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते पीयूष को उनकी बुआ तारा देवी ने गोद ले लिया था। बचपन से ही पीयूष का झुकाव साहित्य, कविता और रंगमंच की ओर था, लेकिन ग्वालियर की सीमाओं में खुद को बंधा महसूस करने के कारण उन्होंने शहर छोड़ने का फैसला किया।
पीयूष मिश्रा का अभिनय
ग्वालियर से दूर जाने की चाहत ही उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) तक ले गई। एक इंटरव्यू में पीयूष मिश्रा ने बताया था कि उन्होंने एनएसडी में दाखिला इसलिए लिया ताकि वे अपने शहर से बाहर निकल सकें। एनएसडी में पढ़ाई के दौरान उन्हें जर्मन नाटक ‘हेलमेट’ में काम करने का मौका मिला, जहां उन्होंने अभिनय की गहराई और बारीकियों को समझा।
सम्बंधित ख़बरें
Raj Kapoor Death Anniversary: राज कपूर को याद कर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, इंस्टा पर स्टोरी लगाकर दी श्रद्धांजलि
Salman Khan का ‘काला हिरण’ पर बड़ा एक्शन, मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस
फिल्मों में नहीं थी कोई दिलचस्पी, लेकिन किस्मत ने बना दिया निर्देशक, जानें Mani Ratnam की कहानी
11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, 24 साल में खड़ा किया आरके स्टूडियो, ऐसी थी Raj Kapoor की कहानी
पीयूष मिश्रा का फिल्मी करियर
फिल्मी करियर की शुरुआत पीयूष मिश्रा ने साल 1998 में मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ से की, जिसमें उन्होंने एक अधिकारी का छोटा सा रोल निभाया। हालांकि उस वक्त उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली, लेकिन थिएटर और लेखन की दुनिया में वे लगातार सक्रिय रहे। उनके जीवन का एक अहम मोड़ तब आया, जब मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार बड़जात्या ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया।
राजकुमार बड़जात्या का बुलावा ठुकराने का अफसोस
पीयूष मिश्रा के मुताबिक, वह उस समय एनएसडी में पढ़ रहे थे, जब निर्देशक मोहन महर्षि ने उन्हें अपने चेंबर में बुलाया। वहां राजकुमार बड़जात्या मौजूद थे, जो अपने बेटे सूरज बड़जात्या को बतौर निर्देशक लॉन्च करने की तैयारी में थे। उन्होंने पीयूष को देखकर खुशी जाहिर की और राजकमल कला मंदिर आकर मिलने का न्योता दिया।
पीयूष मिश्रा की फिल्में
हालांकि, पीयूष मिश्रा उस मुलाकात के लिए कभी नहीं पहुंचे। खुद पीयूष मानते हैं कि उन्हें आज तक समझ नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। इस फैसले को लेकर उनके मन में आज भी पछतावा है, क्योंकि संभव है कि वह मुलाकात उनके करियर की दिशा बदल सकती थी। इसके बावजूद पीयूष मिश्रा ने अपनी शर्तों पर काम किया और ‘गुलाल’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और अपने गीतों के जरिए एक अलग पहचान बनाई।
Piyush mishra birthday special rajkumar barjatya meeting regret
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में अधूरे बांध पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, घंटों चक्काजाम, एसिस्टेंट इंजीनियर को चूड़ी पहनाने की कोशिश
Jun 02, 2026 | 01:19 PMनागपुर हाई कोर्ट की बड़ी व्यवस्था: नौकरीपेशा पत्नी से घर खर्च में योगदान मांगना 498-A के तहत क्रूरता नहीं
Jun 02, 2026 | 01:16 PMTryambakeshwar Temple में श्रद्धालुओं से बदसलूकी का आरोप, पूर्व ट्रस्टी ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
Jun 02, 2026 | 01:05 PMनेपाल के पीएम बालेन शाह ने फिर छेड़ा Border Dispute! भारत-नेपाल की इस तनातनी के बीच आखिर कहां खड़ा है चीन?
Jun 02, 2026 | 01:05 PMMD तस्करी का जाल: नागपुर में ड्रग्स की बड़ी खेप का पर्दाफाश, पुलिस जांच में नए खुलासे
Jun 02, 2026 | 01:03 PMठाणे के 193 एकड़ क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई का आरोप, मनसे ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Jun 02, 2026 | 01:03 PMMP Bus Service: सार्वजनिक परिवहन की बदलेगी सूरत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा इंदौर संभाग से प्रारंभ होगी
Jun 02, 2026 | 12:59 PMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM














