Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Peddi Collection: पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ बनी बड़ी टॉलीवुड फिल्म

Peddi Box Office Collection: राम चरण और जाह्नवी कपूर की पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 11 दिनों में 306.63 करोड़ रुपये की कमाई कर 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 16, 2026 | 10:45 PM

पेद्दी की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Peddi Box Office Collection Day 11: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म ने न सिर्फ 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 6.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 9.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं 11वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने 10.85 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। दूसरे वीकेंड में मिले इस शानदार रिस्पॉन्स ने साबित कर दिया कि फिल्म की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है और दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

300 करोड़ क्लब में हुई शामिल

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पेद्दी’ ने भारत में अब तक 216 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 254.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जहां इसने 51.77 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 306.63 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ ‘पेद्दी’ ने प्रतिष्ठित 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

सम्बंधित ख़बरें

Sunita Ahuja Video: GOAT विवाद पर सुनीता आहूजा ने दी सफाई, बोलीं- मुझे इसका मतलब नहीं पता था

Kriti Sanon Look: कॉकटेल 2 की बिंदास ऐली बनकर छाईं कृति सेनन, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें

Cocktail 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में दिख रहा दम, शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

बड़ा लिविंग एरिया, मॉडर्न किचन और विशाल टैरेस, किसी महल से कम नहीं है Tamannaah Bhatia का शानदार घर

राम चरण के करियर में जुड़ा नया रिकॉर्ड

‘पेद्दी’ राम चरण के करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने उन्हें सोलो लीड के तौर पर 300 करोड़ क्लब में पहुंचाया है। इससे पहले RRR ने भी वैश्विक स्तर पर शानदार कमाई की थी, लेकिन उसमें राम चरण के साथ अन्य बड़े सितारे भी शामिल थे। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह जल्द ही 350 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Sunita Ahuja Video: GOAT विवाद पर सुनीता आहूजा ने दी सफाई, बोलीं- मुझे इसका मतलब नहीं पता था

2026 की सबसे बड़ी टॉलीवुड फिल्म बनी पेद्दी

306.63 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ ‘पेद्दी’ अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और साल की सबसे सफल तेलुगु फिल्मों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए आने वाले दिनों में इसके कई और रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Peddi box office collection day 11 ram charan grossing film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 10:45 PM

Topics:  

  • Box Office Collection
  • Entertainment News
  • Ram Charan
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.