नवरात्रि में रिलीज हुआ पवन सिंह का नया गाना, माता की भक्ति में लीन नजर आए पावर स्टार
Bhojpuri Actor: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह 'राइज एंड फॉल' की टीआरपी बढ़ाकर वापस आ गए हैं। एक्टर ने वापस आते ही काम पर वापसी की और मां दुर्गा के चरणों में अपना नया गीत अर्पित कर दिया है।
- Written By: अनिल सिंह
नवरात्रि के चौथे दिन पवन सिंह का भक्तिमय देवी गीत रिलीज, फैंस ने लगाए जयकारे
Pawan Singh News Song: एक्टर ने गीत में मां दुर्गा की महिमा का बखान किया है। यह गीत रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। पवन सिंह का नया देवी भक्ति गीत ‘चुनरिया लहरे माई के’ रिलीज कर दिया गया है। इसे पवन सिंह ने अपने आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया है। वह गीत में एक्टर चांदनी सिंह के साथ मां की आराधना कर रहे हैं।
वीडियो में एक्ट्रेस अपने आंगन में झड़ने वाले नीम के पत्तों को साफ कर रही हैं क्योंकि मां के आने की तैयारी करनी है। पवन सिंह गीत में कहते हैं कि जैसे हवा से नीम के पत्ते झड़ रहे हैं, उसी तरीके से मां की लाल चुनरिया लहरा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
यहां देखें वीडियो
मूर्ति की स्थापना
इतना ही नहीं, एक्टर मां की छोटी सी मूर्ति की स्थापना भी कर रहे हैं। जितने अच्छे तरीके से गीत के वीडियो को फीचर किया गया है, उतना ही अच्छा पवन सिंह ने अपनी आवाज से भक्ति गीत में रस भर दिया है।
ये भी पढ़ें- सातवें आसमान पर पहुंचा अवेज दरबार का पारा, फर्जी आरोप पर फूटा गुस्सा
आलम दिलशाद ने लिखा है गाना
इस गीत के लिरिक्स आलम दिलशाद ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्ट अजय सिंह एजे और सरगम आकाश ने किया है। गीत को फैंस ने इतना पसंद किया है कि खबर लिखे जाने तक 1 लाख 70 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
क्या बोले फैंस
फैंस को पवन सिंह का देवी गीत बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, “बिना पवन भैया के नवरात्रि अधूरा लग रहा था, लेकिन जब पवन भैया का सॉन्ग आया तो लगा कि अब हुआ नवरात्रि सफल, जय माता रानी।” दूसरे यूजर ने लिखा, “कान तरस गया था पवन भैया का नवरात्रि गीत सुनने के लिए।”
पवन सिंह हर बार नवरात्रि में भजन रिलीज करते हैं
यह पहला गीत नहीं है। पवन सिंह हर बार नवरात्रि में देवी भजन रिलीज करते हैं। वहीं, महापर्व छठ के अवसर पर भी छठी मईया के भी गीत रिलीज करते हैं। उनका फेमस गाना ‘जोड़े जोड़े फलवा छठ’ के मौके पर सबसे ज्यादा सुना जाता है।
