पवन सिंह ने ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में मचाई धूम, सेट पर लगा हंसी और भोजपुरी का जबरदस्त तड़का
Laughter Chefs Season3: 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड सीजन 3' में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के आगमन से सेट पर हंसी और मस्ती का माहौल बन गया। साथ ही उन्होंने सेलेब्स के साथ भोजपुरी का तड़का भी लगाया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
पवन सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pawan Singh Laughter Chefs 3: टीवी और मनोरंजन की दुनिया में कॉमेडी और खाना दोनों का अपना अलग ही मजा होता है, और इसे बखूबी दर्शाया है टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ में। हाल ही में इस शो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की एंट्री ने पूरे सेट का माहौल बदलकर रख दिया।
दरअसल, कुछ दिनों पहले पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। लेकिन उसके बाद से पावर स्टार लगातार रियलिटी शोज में नजर आ रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 19 के फिनाले में भी नजर आए थे।
कृष्णा अभिषेक के साथ पावर स्टार ने की खूब मस्ती
इसी बीच अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने इस खास एपिसोड के अनुभव साझा करते हुए बताया कि पवन सिंह की एंट्री के बाद सेट पर उत्साह और मस्ती का स्तर दोगुना हो गया। उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि भोजपुरी डिश के लिए एक एक्सपर्ट चाहिए, और पवन सिंह जैसे सुपरस्टार का आना किसी वरदान से कम नहीं था। उनके गाने, डांस और एनर्जी ने सेट को पूरी तरह जीवंत कर दिया।”
सम्बंधित ख़बरें
टीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू
स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
पवन सिंह ने न सिर्फ भोजपुरी मिठास का तड़का लगाया, बल्कि सेट पर सभी सेलेब्स को भोजपुरी फिल्म के लिए ऑडिशन देने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने डिश बनाने में मदद की, मजेदार लाइन्स बोलीं और जमकर रोस्ट किया। कृष्णा अभिषेक ने कहा, “उनके साथ काम करना बेहद मजेदार था। हर पल हंसी और खेल में बीता, और शो का अनुभव यादगार बन गया।”
आने वाले एपिसोड में दर्शक पवन सिंह को सेलेब्स के साथ भोजपुरी डिश बनाते हुए भी देखेंगे। उनके जोश और स्टाइल ने सेट को उत्साह से भर दिया और दर्शकों के लिए यह एपिसोड खास बन गया।
ये भी पढ़ें- रजनीकांत की आइकॉनिक फिल्म ‘पदयप्पा’ 25 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी, 75वें बर्थडे पर होगा खास धमाका
शो में ये सेलेब्स आ रहे हैं नजर
इस सीजन में करण कुंद्रा, एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अली गोनी, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, जन्नत जुबैर, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, ईशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी जैसे सितारे शामिल हैं। शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं, जबकि शेफ हरपाल सोखी जज की भूमिका निभा रहे हैं।
पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री ने न सिर्फ सेलेब्स को उत्साहित किया, बल्कि दर्शकों के लिए भी यह एपिसोड हंसी, मस्ती और स्वाद का परफेक्ट मिश्रण साबित हुआ। यह सीजन फैंस को कई मनोरंजक और यादगार पल देने के लिए तैयार है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
