कोर्ट में भावुक हुईं ज्योति सिंह, बोलीं- 7 साल की शादी, न प्यार न खर्चा, 10 करोड़ मेंटेनेंस की मांग
Jyoti Singh Maintenance Demand: पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले में कोर्ट सुनवाई के दौरान ज्योति भावुक हो गईं। उन्होंने साथ रहने की इच्छा जताई, वरना 10 करोड़ रुपये मेंटेनेंस की मांग की।
- Written By: सोनाली झा
पवन सिंह और ज्योति सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Pawan Singh And Jyoti Singh Divorce Case: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक विवाद एक बार फिर चर्चा में है। बुधवार को आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में सुलह की सुनवाई हुई, जहां माहौल भावुक हो गया। सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह रो पड़ीं और जज के सामने अपनी बात रखते हुए बड़ा बयान दिया।
ज्योति सिंह ने कोर्ट में कहा कि जज साहब, मेरी शादी को सात साल हो चुके हैं, लेकिन मुझे आज तक न तो पति का प्यार मिला और न ही भरण-पोषण का खर्च। मैं पवन सिंह के साथ रहना चाहती हूं। अगर वे साथ नहीं रहना चाहते, तो मुझे 10 करोड़ रुपये मेंटेनेंस दिया जाए। यह जानकारी उनके वकील विष्णुधर पांडेय ने मीडिया को दी। बताया जा रहा है कि ज्योति सिंह ने कोर्ट परिसर में पवन सिंह का लंबा इंतजार किया, लेकिन वह पेश नहीं हुए।
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी
ज्योति सिंह के वकील ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में उनके अस्पताल में भर्ती होने की बात कही गई है। सुनवाई के बाद ज्योति भावुक हालत में कोर्ट से बाहर निकलीं। पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 7 मार्च 2018 को उत्तर प्रदेश के बलिया में धूमधाम से हुई थी। हालांकि, अक्टूबर 2021 में पवन सिंह ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। मई 2022 से यह मामला आरा कोर्ट में लंबित है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि शादी के बाद उनके साथ नशे की हालत में मारपीट की गई, गाली-गलौज और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई। इतना ही नहीं, उन्होंने दो बार जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। इन आरोपों पर पवन सिंह की ओर से विस्तृत सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ज्योति सिंह ने की मेंटेनेंस की मांग
गौरतलब है कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने वर्ष 2015 में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद यह उनकी दूसरी शादी थी। फिलहाल अदालत दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रही है। यदि सुलह नहीं होती है, तो तलाक और मेंटेनेंस की मांग पर विस्तृत सुनवाई होगी। अगली सुनवाई 24 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई है।
