Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पावर एहिजा से शुरू होला…BJP ज्वाइन करते ही पवन सिंह ने दिखाए तेवर, बोले- आज सांप लोट रहे होंगे

Pawan Singh BJP News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बीजेपी ज्वाइन करते ही अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो विपक्ष पर तंज कसते नजर आए हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Sep 30, 2025 | 08:33 PM

पवन सिंह (फोटो- सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pawan Singh Join BJP: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और पावरफुल आवाज वाले गायक-एक्टर पवन सिंह ने आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। राजनीति में उनकी एंट्री लंबे समय से चर्चा का विषय थी और अब आधिकारिक रूप से उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पवन सिंह ने बीजेपी से टिकट मिलने की उम्मीद जताई थी। लेकिन मनचाही सीट न मिलने पर उन्होंने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब एक्टर ने फिर से बीजेपी के साथ कदम मिलाया है और खुद को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा है।

सोशल मीडिया पर पवन सिंह का बयान

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमित शाह, जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा के साथ तस्वीरें साझा कीं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “जातिवादी राजनीति के पोषकों के दिल पर आज ये फोटो देख के सांप लोट रहा होगा। लेकिन जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना बसता है, वो कब तक एक-दूसरे से दूर रह सकते हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

Divya Bharti Birth Anniversary: दिव्या भारती ने 16 साल की उम्र में छोड़ी पढ़ाई, बन गईं रातों-रात सुपरस्टार

गजल सिंगर बनने का सपना, किस्मत ने बनाया डैनी डेंजोंगप्पा को सिल्वर स्क्रीन का डरावना चेहरा

‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 26वें दिन भी रानी मुखर्जी की फिल्म ने दिखाई दमदार पकड़

बचपन में धर्मेंद्र के साथ किया डेब्यू, पहचान के लिए बदला धर्म, अब 4 दशक बाद अनिल कपूर संग लौट रहीं खुशबू सुंदर


उन्होंने आगे लिखा कि “माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और उपेंद्र कुशवाहा जी ने मुझे दिल से आशीर्वाद दिया है। मोदी जी और नीतीश जी के सपनों का बिहार बनाने में आपका बेटा पवन पूरा पावर लगाएगा।” हालांकि, अब सोशल मीडिया पर पवन सिंह के बीजेपी ज्वाइन करने की खबर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

इसी बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “वाह भैया, बिहार चुनाव में मजा आने वाला है।”वहीं दूसरे ने कहा, “जय हो गुरुजी, आपके पावर को पूरा भारत जानता है।” इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उन्हें उपेंद्र कुशवाहा के साथ देखकर नाराजगी भी जताई और कहा कि पवन सिंह को एनडीए के सामने झुकना नहीं चाहिए था।

ये भी पढ़ें- ओरी और रेखा का सोशल मीडिया पर छाया मस्ती भरा VIDEO, दोनों के ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल

पावर स्टार का वर्क फ्रंट

आपको बता दें, राजनीति के साथ-साथ पवन सिंह अपने वर्क फ्रंट पर भी काफी एक्टिव हैं। नवरात्रि के मौके पर उन्होंने अपना नया भक्ति गीत ‘चुनरिया लहरे माई के’ रिलीज किया है। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मोहरा’ का फर्स्ट लुक भी हाल ही में सामने आया है। कुछ समय पहले पवन सिंह रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pawan singh joins bjp amit shah jp nadda meet share photos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 08:33 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Pawan Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.