रिलीज से पहले पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh ने किया कमाल, फिर भी ‘दे कॉल हिम ओजी’ से पिछड़ गई फिल्म
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्री-रिलीज बिजनेस 127 करोड़ रहा, लेकिन धुरंधर 2 के साथ क्लैश भी देखने को मिलेगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
उस्ताद भगत सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ustaad Bhagat Singh Pre-Release Theatrical: ‘द राजा साब’ और ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ के बाद अब पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 2026 की बड़ी टॉलीवुड रिलीज बनने जा रही है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसका क्लैश सीधे धुरंधर 2 से होने वाला है। रिलीज से पहले ही फिल्म की चर्चा और प्री-रिलीज कमाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा ‘उस्ताद भगत सिंह’ का हाल?
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘उस्ताद भगत सिंह’ के प्रोजेक्ट को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट पवन कल्याण की पिछली फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ जितना नहीं दिख रहा। ‘दे कॉल हिम ओजी’ को रिलीज से पहले ही जबरदस्त पब्लिसिटी और चर्चा मिली थी, लेकिन इस बार ट्रेलर और गानों ने दर्शकों पर खास असर नहीं छोड़ा है। वहीं, यह फिल्म थलापति विजय की ‘थेरी’ का रीमेक है। कोविड के बाद रीमेक फिल्मों को उतना बेहतर रिस्पॉन्स नहीं मिला, और यह भी फिल्म के टॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर असर डाल सकता है।
फिल्म के प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस की बात करें तो आंध्र प्रदेश में इसके डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 55 करोड़ में बिके हैं। निजाम एरिया में 35 करोड़ और Ceded एरिया में 16 करोड़ का बिजनेस हुआ। तेलुगु राज्यों का कुल टोटल प्री-रिलीज बिजनेस 106 करोड़ पहुंचा। इसके अलावा, बाकी इंडिया में 8.5 करोड़ और ओवरसीज मार्केट में 12.5 करोड़ में राइट्स बिकी। इस तरह ‘उस्ताद भगत सिंह’ का वर्ल्डवाइड प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस 127 करोड़ हुआ है। जबकि पवन कल्याण की पिछली फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ का प्री-रिलीज बिजनेस 180 करोड़ था, यानी इस मामले में नई फिल्म थोड़ी पिछड़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Himanshu Jangra FIR: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद ने लिया नया मोड़, महाराष्ट्र के बाद गुरुग्राम में केस दर्ज
Main Vaapas Aaunga Day 5: बॉक्स ऑफिस पर लौटी फिल्म की रफ्तार, जानें कितना हुआ कलेक्शन
Haunted 3D Day 5: हॉरर का खौफ बना कमाई का हथियार, 5वें दिन में पार किया बड़ा आंकड़ा
फराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
फिल्म का रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से होगा जबरदस्त क्लैश
फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ है और इसे सेफ जोन में बनाने के लिए कम से कम 150 करोड़ की कमाई करनी होगी। हालांकि, धुरंधर 2 के क्लैश और ट्रेलर/गानों की प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन को लेकर अब तक मिश्रित प्रतिक्रिया सामने आई है।
ये भी पढ़ें- ‘मैं गाना छोड़ दूंगी अगर…’, अरिजीत सिंह के बाद क्या श्रेया घोषाल भी लेंगी संन्यास? फैंस हुए हैरान
फिल्म में पवन कल्याण के लीड रोल और थ्रिलिंग स्टोरीलाइन फैंस को सिनेमाघरों तक खींच सकती है, लेकिन प्री-रिलीज बिजनेस और क्लैश के असर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ‘उस्ताद भगत सिंह’ की वास्तविक सफलता रिलीज के पहले हफ्ते में ही तय हो जाएगी।
