पवन कल्याण की ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ की यूके स्क्रीनिंग में हंगामा, VIDEO वायरल
Pawan Kalyan: पवन कल्याण की फिल्म हरि हरा वीरा मल्लू हाल ही में रिलीज हुई। लेकिन जब UK में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, तो वहां थिएटर में हंगामा मच गया था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
हरि हरा वीरा मल्लू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pawan Kalyan Flim Hari Hara Veera Mallu: साउथ के जाने-माने एक्टर पवन कल्याण अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वहीं हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हरि हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो खूब धमाल मचा रही है।
लेकिन जब यह फिल्म यूके के एक सिनेमाघर में दिखाई जा रही थी तो वहां हंगामा मच गया, जिसकी वजह से फिल्म की स्क्रीनिंग बीच में ही रोक दी गई। ऐसे में अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पवन कल्याण की फिल्म की स्क्रीनिंग में यूके के थिएटर में मचा बवाल
दरअसल, ये वायरल वीडियो ब्रिटेन के एक थिएटर का है। बताया जा रहा है कि पवन कल्याण की एंट्री सीन पर फैंस ने कंफेटी (कागज के टुकड़े) फेंकने शुरू कर दिए, जिससे थिएटर का माहौल अशांत हो गया। इस हरकत के चलते थिएटर स्टाफ को फिल्म को बीच में ही रोकना पड़ा और दर्शकों को सख्त हिदायत दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Remo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
काजल अग्रवाल ने Thalapathy Vijay की जीत पर दी बधाई, बोलीं- यह सिर्फ जीत नहीं, जनता के भरोसे का उत्सव
A group of people threw confetti during a screening of Hari Hara Veera Mallu in the UK, disrupting the show. The staff rightly stopped the film and called them out. This kind of hooliganism is unacceptable and deserves strong condemnation. pic.twitter.com/hPfXuPlLXj — Meru (@MeruBhaiya) July 24, 2025
एक यूजर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया, “यूके में स्क्रीनिंग के दौरान फैन्स ने इतना हंगामा किया कि कर्मचारियों को फिल्म रोकनी पड़ी और ऑडियंस को फटकार लगाई गई।”
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो में थिएटर स्टाफ को दर्शकों से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स इस हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये शर्मनाक है, भारतीयों को विदेश में शालीनता बरतनी चाहिए।” दूसरे यूजर ने कहा, “ऐसे लोगों को थिएटर से बाहर निकाल देना चाहिए था।”
ये भी पढ़ें- OTT बैन विवाद पर एकता कपूर ने किया रिएक्ट, ALTT से पहले ही तोड़ चुकी हैं नाता
आपको बता दें कि इस फिल्म को बनाने में पांच साल लगे हैं और पवन कल्याण ने इसके लिए खासतौर पर मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है। उन्होंने निर्माता एएम रत्नम की प्रशंसा करते हुए फिल्म को ‘डेडिकेशन और ड्रीम प्रोजेक्ट’ बताया था। खास बात ये भी है कि फिल्म में एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण नजर आए हैं और उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं।
फिल्म के स्टारकास्ट
इसके अलावा ‘हरि हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1’ का डायरेक्शन कृष जगर्लामुडी ने किया है और इसमें पवन कल्याण के अलावा बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी और नोरा फतेही जैसे सेलेब्स दिखाई दिए हैं। साथ ही इस फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विनर एमएम कीरावनी ने दिया है और यह फिल्म 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है।
