Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन पर लगाया था हत्या की साजिश का आरोप, जानें किस्सा

Parveen Babi Claim: परवीन बाबी ने 1988 में दावा किया था कि अमिताभ बच्चन उन्हें मारना चाहते हैं और उन्होंने किडनैप कर कान में चिप लगवाई। उन्होंने बिग बी को इंटरनेशनल गैंगस्टर तक बताया।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jul 26, 2025 | 12:06 AM

परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन पर लगाया था हत्या की साजिश का आरोप

Follow Us
Close
Follow Us:

Parveen Bobby accused Amitabh Bachchan: बॉलीवुड में 70 और 80 के दशक की एक खूबसूरत और सफल एक्ट्रेस परवीन बाबी न सिर्फ अपने ग्लैमरस अंदाज़ के लिए जानी जाती थीं, बल्कि निजी जिंदगी में भी वह अक्सर विवादों और चर्चाओं में बनी रहीं। उनकी प्रोफेशनल सफलता के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी कई सवाल उठे। लेकिन जिस घटना ने सबसे ज्यादा सनसनी फैलाई, वो थी उनकी तरफ से अमिताभ बच्चन पर लगाए गए चौंकाने वाले आरोप।

परवीन बाबी और अमिताभ बच्चन ने दीवार, अमर अकबर एंथनी, नमक हलाल और शान जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी दौरान मीडिया में उनके अफेयर की भी खूब चर्चाएं हुईं, हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया।

परवीन बाबी का दावा

सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन 1988 में एक ऐसी घटना हुई जिसने बॉलीवुड को हिला कर रख दिया। परवीन बाबी ने उस वक्त मीडिया के सामने आकर दावा किया कि अमिताभ बच्चन उन्हें जान से मारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमिताभ ने शूटिंग के दौरान झूमर गिराकर मुझे मारने की कोशिश की थी। यही नहीं, परवीन ने और भी गंभीर आरोप लगाए थे।

बिग बी ने करवाया किडनैप

उन्होंने दावा किया कि बिग बी ने उन्हें किडनैप करवाया, एक आइलैंड पर बंदी बनाकर रखा और उनकी सर्जरी करवाकर कान के पीछे एक चिप लगवाई ताकि वह उनकी गतिविधियों पर नजर रख सकें। उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया कि अमिताभ बच्चन एक इंटरनेशनल गैंगस्टर हैं। यह आरोप इतने सनसनीखेज थे कि हर कोई चौंक गया। हालांकि, इन आरोपों का कोई प्रमाण नहीं मिला और अमिताभ बच्चन ने भी इस पूरे मामले पर कभी विस्तार से कुछ नहीं कहा।

ये भी पढ़ें- न्यूयॉर्क में एकसाथ दिखे सुहाना खान और अगस्त्य नंदा, फिर तेज हुई डेटिंग की चर्चा

मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि परवीन बाबी स्किज़ोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं, जिसके चलते उन्हें भ्रम और डर महसूस होते थे। यह स्पष्ट हो गया कि उनके आरोप उस बीमारी का ही एक असर थे। परवीन बाबी की जिंदगी भले ही दुखद रही, लेकिन उनका करियर और विवाद आज भी बॉलीवुड इतिहास का अहम हिस्सा हैं।

Parveen babi accused amitabh bachchan of murder conspiracy know the story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2025 | 12:06 AM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan
  • Entertainment News
  • Parveen Babi

सम्बंधित ख़बरें

1

Bigg Boss 19: अशनूर कौर और हुनर हाली ने बिग बॉस 19 में एंट्री पर लगाई मुहर!

2

Bigg Boss 19: नगमा मिराजकर, अतुल किशन और आवेज दरबार का नाम हुआ कंफर्म!

3

Janhvi Kapoor: रोज बोलूंगी भारत माता की जय, जाह्नवी कपूर ने ट्रोल को दिया करारा जवाब

4

Coolie vs War 2: कुली ने वसूल ली लागत! पिछड़ गई वॉर 2, चौथे दिन कितना हुआ कलेक्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.