परिणीति चोपड़ा ने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ गोल्डन टेम्पल में टेका माथा, देखें वीडियो
- Written By: संदीप पांडे
Photo - Social Media
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट में बनी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने मंगेतर और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ अमृतसर (Amritsar) पहुंची। जहां कपल ने गोल्डन टेम्पल (हरिमन्दिर साहिब गुरुद्वारा) में माथा टेका।
जिसका एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है। वीडियो में परिणीति चोपड़ा आइवरी कलर के सलवार-सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप और लंबे इयरिंग्स कैरी कर अपने लुक को कम्पलीट किया है। एक्ट्रेस अपने सिर पर दुपट्टा रखे हुए भी नजर आ रही हैं। वहीं राघव चड्ढा कुर्ता-पायजामा और ग्रे कलर के नेहरू जैकेट में दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में कपल को फुल सिक्योरिटी गार्ड के बीच देखा जा सकता है। परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो अब उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई, 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट किए थे। ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर! अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
Punjab Police Gangster Module: अमृतसर मर्डर और बटाला कांड से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 विदेशी हथियार बरामद
नेहरू बनाम मोदी: राघव चड्ढा ने PM मोदी के 4,399 दिनों के रिकॉर्ड कार्यकाल को बताया चुनौतीपूर्ण और ऐतिहासिक पल
Modi Cabinet में बड़ा फेरबदल संभव! राघव चड्ढा की हो सकती है एंट्री, 2 मंत्रियों की छुट्टी होने की अटकलें
#WATCH | Punjab: Aam Aadmi Party (AAP) MP Raghav Chadha & Actress Parineeti Chopra arrive at Shri Harmandir Sahib to pay obeisance. pic.twitter.com/aAFn91HCM3 — ANI (@ANI) July 1, 2023
बात करें परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट कि तो वो जल्द ही बायोपिक फिल्म ‘चमकीला’ में सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी पंजाब के मशहूर दिवंगत म्यूजिशियन अमर सिंह चमकीला पर आधारित है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 2024 में रिलीज होगी।
