परिणीति चोपड़ा ने पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वायरल VIDEO पर फैंस ने लुटाया प्यार
Parineeti Chopra News: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनका बेबी बंप पहली बार नजर आया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
परिणीति चोपड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Parineeti Chopra Baby Bump: बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं और उन्होंने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है।
दरअसल, हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका बेबी बंप पहली बार नजर आया। इस वीडियो के साथ ही परिणीति ने एक और रोमांचक घोषणा की है – वह अपने यूट्यूब चैनल को आठ महीने के ब्रेक के बाद दोबारा लॉन्च कर रही हैं।
परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो
अपने यूट्यूब वीडियो में परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही हैं। उनका बेबाक और अनोखा अंदाज दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। इस वीडियो की झलक उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी साझा की। वीडियो में परिणीति ने बताया कि वह अपने व्लॉग में हल्के-फुल्के मजाक, जीवन की छोटी-छोटी कहानियां, नई स्किल्स और खाना बनाना, पॉडकास्टिंग जैसी कई चीजें आजमाएंगी। उन्होंने दर्शकों को यह भी याद दिलाया कि उनका व्यक्तित्व ही उनके फैंस के दिल में खास जगह बनाने का कारण है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
वीडियो में दिखा बेबी बंप
लेकिन इस वीडियो का सबसे खास हिस्सा था जब परिणीति ने सार्वजनिक रूप से बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। उन्होंने व्लॉगिंग के अनुभव और चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बात की। परिणीति ने बताया कि पहले उन्होंने कुकिंग वीडियो बनाने की कोशिश की थी, लेकिन मजाक करते हुए कहा कि फराह खान के कुक दिलीप को सारी रेसिपीज आती हैं, इसलिए उनके लिए रेसिपीज चुनना मुश्किल था। अब वह अपने व्लॉग में लाइफस्टाइल और रोजमर्रा की मजेदार चीजों पर ध्यान देंगी।
ये भी पढ़ें- Dadasaheb Phalke Award: मोहनलाल दादा साहब फाल्के पुरस्कार को मानते हैं जिम्मेदारी
इसके अलावा, परिणीति ने गर्भावस्था के दौरान अपनी खाने की पसंद के बारे में भी फैंस को अपडेट किया। हाल ही में उन्होंने टोमैटो सूप और चीज चिली टोस्ट की तस्वीरें साझा कीं, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आईं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल परिणीति छुट्टी पर हैं। पिछली बार वह फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। अब वह अपने यूट्यूब व्लॉग्स और नए मातृत्व अनुभव के साथ लौट रही हैं, जो फैंस के लिए एक रोमांचक सरप्राइज साबित होने वाला है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
