परेश रावल ने की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा- देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है
Paresh Rawal on PM Modi: परेश रावल ने पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आम धारणा है कि राजनेताओं की जिंदगी आरामदायक होती है, लेकिन मोदी के दौर में ऐसा बिल्कुल नहीं है।
- Written By: सोनाली झा
परेश रावल ने की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ
Paresh Rawal praises PM Modi: बॉलीवुड के बहुमुखी अभिनेताओं में से एक, परेश रावल ने अपने राजनीतिक अनुभव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अक्सर लगता है कि राजनेताओं की जिंदगी आरामदायक होती है, लेकिन यह बात अब सच नहीं है। परेश रावल 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर अहमदाबाद ईस्ट सीट से सांसद चुने गए थे।
परेश रावल ने कहा कि राजनेताओं की जिंदगी आरामदायक होती, ऐसी धारणा शायद कांग्रेस के समय में सही रही हो, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐसा बिल्कुल नहीं है। आजकल मंत्री से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक सभी को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और थकने तक काम करना पड़ता है। राजनीति में कैसा अनुभव रहा, इस सवाल पर परेश रावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा की।
परेश रावल ने कही ये बात
परेश रावल ने कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने कहा है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को साल में एक बार जनता को बताना होगा कि उन्होंने पूरे साल क्या-क्या किया है। मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कहते हैं कि ठीक है, यह करना होगा, मैं अब तीन दिन बाद आपसे संपर्क करूंगा और आप सोच सकते हैं कि वह भूल जाएंगे, लेकिन वह भूलेंगे नहीं और आपको जवाब देना होगा। मैंने इतने कठोर अनुशासन और कार्यशैली वाला व्यक्ति नहीं देखा। प्रधानमंत्री मोदी 75 साल की उम्र में भी अथक परिश्रम करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
26/11 की कहानी भी नहीं बचा सकी फिल्म, ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ का निकला दम!, पहले ही हफ्ते में बुरा हाल
Kajal Aggarwal Birthday: ऐश्वर्या राय की बहन बनकर किया था डेब्यू, ‘मगधीरा’ ने काजल अग्रवाल को बना दिया स्टार
अदा शर्मा की मराठी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, ‘गजरा’ के खौफनाक पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की बेचैनी
रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ रिलीज के करीब, फिल्म के गाने की शूटिंग पूरी, मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें- सलमान खान को लगी चोट, लद्दाख में शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, मुंबई वापस लोटे एक्टर
परेश रावल की अपकमिंग फिल्म
परेश रावल ने कहा कि मेरा अनुभव अद्भुत रहा है, क्योंकि हमें देश चलाने के लिए ऐसे नेताओं की ही जरूरत है, जो कर्तव्यनिष्ठ और भ्रष्टाचार मुक्त हों। मेरा अनुभव सौ प्रतिशत इमोशनल रहा है। एक्टर परेश ‘द ताज स्टोरी’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित और लिखित ‘द ताज स्टोरी’ 31 अक्टूबर को दर्शकों के सामने आएगी।
