पंकज त्रिपाठी के ऐड में निकली किसी और की आवाज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Pankaj Tripathi Voice-Over in Saffola Ad: पंकज त्रिपाठी हाल ही में साफोला हनी के विज्ञापन में नजर आए, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि ऐड में उनकी जगह किसी और की आवाज सुनाई दी।
- Written By: सोनाली झा
पंकज त्रिपाठी के ऐड में निकली किसी और की आवाज
Pankaj Tripathi ad: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी हमेशा अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी गहरी और ठहराव भरी आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में एक टीवी कमर्शियल में उनकी मौजूदगी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। दरअसल, पंकज त्रिपाठी हाल ही में साफोला हनी के एक विज्ञापन में नजर आए।
विज्ञापन में पंकज त्रिपाठी स्क्रीन पर मौजूद तो थे, लेकिन जो आवाज सुनाई दी वह उनकी नहीं थी। इस बात की पुष्टि खुद मशहूर वॉयस ओवर आर्टिस्ट और रेडियो जॉकी आरजे धीरज ने की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि साफोला हनी ऐड में पंकज त्रिपाठी के लिए उन्होंने डबिंग की है।
आरजे धीरज का रिएक्शन
आरजे धीरज ने लिखा कि पंकज त्रिपाठी जी के लिए साफोला हनी ऐड में डबिंग करके मजा आ गया। इस खास मौके के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी साझा की जिसमें वह स्टूडियो में पंकज त्रिपाठी के एक्सप्रेशंस के साथ अपनी आवाज मिलाते नजर आ रहे हैं। यह खुलासा होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं।
सम्बंधित ख़बरें
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
फैंस ने उठाया सवाल
कई फैंस ने सवाल उठाया कि जब पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े एक्टर को ऐड में लिया गया, तो उनकी असली आवाज का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया? कुछ लोगों ने इसे धोखा करार दिया, जबकि अन्य ने आरजे धीरज की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आवाज वाकई पंकज त्रिपाठी से मिलती-जुलती है। कुछ यूजर्स ने यह भी अंदाजा लगाया कि शायद शूटिंग के दौरान पंकज त्रिपाठी की आवाज रिकॉर्ड नहीं हो सकी हो या तकनीकी वजह से डबिंग की जरूरत पड़ी हो।
ये भी पढ़ें- कॉमेडी के किंग अजय देवगन की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, जो हैं ओटीटी पर उपलब्ध
फैमिली एंटरटेनर फिल्म
हालांकि, इस बारे में किसी आधिकारिक पक्ष से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। बता दें कि आरजे धीरज इससे पहले भी कई बड़े स्टार्स के लिए डबिंग कर चुके हैं। उन्होंने सलमान खान के थम्स अप ऐड और शाहरुख खान के फेसवॉश ऐड में भी अपनी आवाज दी है। वहीं, पंकज त्रिपाठी की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आए थे और अब जल्द ही वह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म में दिखेंगे, जिसमें उनके साथ अदिति राव हैदरी भी होंगी।
