-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Metro In Dino Second Day Collection Big Jump Earnings Broke Records 5 Films
‘मेट्रो इन दिनों’ की दूसरे दिन कमाई में बड़ा उछाल, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
- Written By: सोनाली झा
अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दिखाया। पहले दिन सिर्फ 3.5 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन 2.58 करोड़ जोड़कर कुल 6.08 करोड़ कमा लिए।

मेट्रो इन दिनों की दूसरे दिन कमाई में बड़ा उछाल
मुंबई: अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म 2007 में आई हिट फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का सीक्वल है और इस बार भी फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छूने की कोशिश की है। पहले दिन की धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दिखाया और कई हालिया फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।
फिल्म की ओपनिंग कमाई थोड़ी सुस्त रही, जहां Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने दोपहर 5:35 बजे तक ही 2.58 करोड़ रुपये जोड़ लिए और कुल कमाई 6.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह आंकड़ा देर रात तक और भी बढ़ सकता है।
मेट्रो इन दिनों ने तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
मेट्रो इन दिनों ने दूसरे दिन केसरी वीर, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, फुले, लवयापा और चिड़िया जैसी पांच फिल्मों के कलेक्शन को पछाड़ दिया है। इनमें से फुले और लवयापा ने जहां 6.85 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव ने 5.32 करोड़ और केसरी वीर ने सिर्फ 1.53 करोड़ रुपये कमाए थे। पांचवी फिल्म यानी चिड़िया ने 8 लाख रुपये की कमाई की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Neena Gupta Birthday: अधूरी मोहब्बत, बिना शादी बनीं मां, फिर मिला सच्चा हमसफर, जानें नीना गुप्ता की लव स्टोरी
Vijaya Mehta Dies: अनुपम खेर की मेंटर विजया मेहता का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
बड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान
मेट्रो इन दिनों का बजट
फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म के पास रविवार और सोमवार का समय है जब इसकी कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, अनुपम खेर, नीना गुप्ता और पंकज त्रिपाठी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- हम हैं राही प्यार के 32 साल बाद भी क्यों नहीं पुरानी लगती आमिर-जूही की क्लासिक
मेट्रो इन दिनों का प्रदर्शन
अनुराग बसु ने एक बार फिर शहरी जीवन की उलझनों और रिश्तों के बदलते समीकरणों को बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। मेट्रो इन दिनों को समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब देखना होगा कि फिल्म तीसरे और चौथे दिन कैसा प्रदर्शन करती है और क्या यह अपने बजट को पार करके सुपरहिट फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो पाएगी या नहीं।
Metro in dino second day collection big jump earnings broke records 5 films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














