पंचायत 5 पहली झलक जारी, माधव की जगह बिनोद बना गया उप प्रधान!
जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की वेब सीरीज पंचायत के शौकीन हैं, तो उसके पांचवें सीजन के लिए तैयार हो जाइए। खुद मेकर्स ने पांचवें सीजन की पहली झलक जारी की है और रिलीज डेट का ऐलान किया है।
- Written By: अनिल सिंह
जारी हुआ पंचायत 5 का पोस्टर, मेकर्स ने रिलीज डेट का भी किया ऐलान
पंचायत 4 का खुमार अभी दर्शकों के सिर से उतरा नहीं है। इसी बीच मेकर्स ने वेब सीरीज पंचायत को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। मेकर्स ने पांचवें सीजन का ऐलान कर दिया है और पंचायत 5 के लिए तैयार रहने की अपील की है। पंचायत 5 का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जो बेहद दिलचस्प दिखाई दे रहा है। इसमें कुर्सी के लिए घमासान दिख रहा है। कुर्सी है उप प्रधान पद की है। ऐसा प्रतीत हो रहा है।
पंचायत 4 में जो कहानी दिखाई गई, उसके हिसाब से माधव उप प्रधान बनने वाला था, लेकिन पंचायत 5 की पहली झलक में पंचायत के उप प्रधान की भूमिका में बिनोद नजर आ रहा है। प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीवीएफ क्रिएशन ने पंचायत 5 का फर्स्ट लुक जारी किया है। इसमें बिनोद एक कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें- अपने को बचाया दूसरे को मरने छोड़ दिया, कविता कौशिक पर भड़के यूजर्स
सम्बंधित ख़बरें
Sunny Deol Reaction: ‘बंदर’ में बॉबी देओल के अभिनय की हो रही जमकर तारीफ, भाई सनी देओल बोले- मैं बहुत खुश हूं
Madhoo Interesting Story: ‘मेरी आंखों में सच में आंसू आ गए थे’, मधु ने सुनाया नाना पाटेकर संग शूटिंग का किस्सा
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Pahlaj Nihalani की प्रेयर मीट में उमड़ा बॉलीवुड, अनिल कपूर और अनुपम खेर समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि
बिनोद की पंचायत 5 में होगी अहम भूमिका
बिनोद जिस कुर्सी पर बैठा है, कुर्सी के एक तरफ गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी मंजू देवी की टीम नजर आ रही है, तो दूसरी तरफ गांव की नई प्रधान बनी क्रांति देवी की टीम नजर आ रही है। हैरानी वाली बात यह है कि विनोद को देखकर लग रहा है कि वह गांव का उप प्रधान है, जबकि उप प्रधान बनाने का वादा माधव से किया गया था।
कौन बना गांव का उप प्रधान
पंचायत 5 को लेकर सोशल मीडिया पर भी अब बहस शुरू हो गई है। पोस्टर देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह का रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि वह इंतजार नहीं कर सकते इसे जल्द से जल्द रिलीज किया। जाए दूसरे यूजर ने लिखा है कि पंचायत 5 में बिनोद का अहम किरदार होगा, ऐसा प्रतीत हो रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा है लगता है उसे गांव का उप प्रधान बना दिया गया है।
पंचायत सीजन 5 कब होगा रिलीज
माधव का क्या हुआ? विनोद इतनी मजबूत पोजीशन में कैसे पहुंचा? यह सब जानने के लिए सीजन 5 का इंतजार करना होगा, जो 2026 में रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा की सीजन 4 खत्म होने के तुरंत बाद ही सीजन 5 के ऐलान की वजह से पंचायत 5 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त रोमांच पैदा हो गया है।
