दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 में मौजूद हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, यूजर्स मचा रहे बवाल
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 का हिस्सा बनी हुई है, ऐसा अंदाजा अब यूजर्स लग रहे हैं। आइए जानते हैं यूजर को ऐसा क्यों लग रहा है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस अब भी फिल्म में मौजूद हैं।
- Written By: अनिल सिंह
सरदार जी 3 में मौजूद हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस! BTS तस्वीर पर मचा बवाल
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े हुए तनाव के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में पाबंदी लगाई गई। पाकिस्तानी कलाकार जो भारतीय फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे, उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखाया गया। ऐसा ही एक नाम हानिया आमिर का है जो दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में नजर आने वाली थी। लेकिन बताया गया कि उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है। अब हाल में फिल्म का बीटीएस तस्वीर जारी हुई है, उसमें हानिया आमिर नजर आ रही हैं। इस वजह से अब सोशल मीडिया पर यूजर्स को लग रहा है कि वह अब भी फिल्म का हिस्सा बनी हुई हैं, इसे लेकर यूजर्स नाराज नजर आ रहे हैं।
खुद दिलजीत दोसांझ ने फिल्म सरदार जी 3 की कुछ बीटीएस तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की, जिसमे वो एक्ट्रेस नीरू बाजवा से साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन एक फोटो में दिलचस्प बात यूजर्स ने नोटिस की, उस तस्वीर में हानिया आमिर की तरह एक लड़की दिखाई दे रही है। यूजर दावा कर रहे हैं कि वह हानिया आमिर ही हैं। ऐसे में अब यूजर्स ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया है कि हानिया आमिर को पाकिस्तान के साथ भारत के तनाव भरे रिश्ते के बावजूद फिल्म से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया था।
ये भी पढ़ें- 90 किलो वजन से फैशन आइकॉन बनीं सोनम कपूर, जानिए पूरी कहानी
सम्बंधित ख़बरें
आराध्या संग कान्स के लिए रवाना हुईं Aishwarya Rai, एयरपोर्ट पर ब्लैक ट्विनिंग में दिखा स्टाइलिश अंदाज
Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की दृश्यम 3 का दुनियाभर में धमाका, पहले दिन ही बनाई बड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में जगह
ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया बनीं Sushmita Sen, 32 साल बाद याद किया जिंदगी का खास पल
Arijit Singh Retirement: अरिजीत की रिटायरमेंट खबर सुन हैरान रह गए आमिर खान, बोले- हम लोग आएं या नहीं?
हानिया आमिर फिल्म सरदार जी 3 का हिस्सा हैं या उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, इसके बारे में कोई औपचारिक जानकारी मेकर्स की तरफ से जारी नहीं की गई है। ऐसे में यूजर्स का दावा सच है या गलत इस पर भी संशय बना हुआ है। हानिया आमिर अब भी फिल्म का हिस्सा है या नहीं इसके बारे में कुछ भी दावा नहीं किया जा सकता। लेकिन यूजर्स सोशल मीडिया पर नाराज नजर आ रहे हैं।
दिलजीत दोसांझ के लिए उन्होंने लिखा है पाजी कितना सस्पेंस में डाल रहे हो, तो वही एक यूजर ने यह लिखा है कि पहले तो बताया गया कि हानिया आमिर को फिल्म से हटा दिया गया है लेकिन वह अब भी फिल्म का हिस्सा बनी हुई हैं, यह अच्छी बात नहीं है। हानिया आमिर दिलजीत दोसांझ की फिल्म का हिस्सा है या नहीं यह आने वाले वक्त में (फिल्म रिलीज होने के बाद) ही पता चल पाएगा।
