पाकिस्तान ने सलमान खान पर लगाया ‘टेररिस्ट’ का ठप्पा? बवाल मचते ही सरकार ने पलटा बयान, अब दी सफाई
Salman Khan News: हाल ही में सलमान खान के एक बयान के बाद उन्हें आतंकवादी घोषित किया गया था। लेकिन हंगामा मचने के बाद अब इन खबरों पर पाकिस्तान ने सफाई दी और रिपोर्ट्स को झूठा बताया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सलमान खान, शहबाज शरीफ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan Balochistan Comment: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर सोशल मीडिया पर हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर तेजी से वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पाकिस्तान ने सलमान खान को ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही सलमान के फैंस में गुस्सा फैल गया और पाकिस्तान के खिलाफ नाराजगी बढ़ गई। हालांकि अब पाकिस्तान ने खुद इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह से फेक न्यूज करार दिया है।
दरअसल, पाकिस्तान के इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री (MoIB) ने इस विवाद पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि सलमान खान को टेरर वॉचलिस्ट में डालने या आतंकवादी घोषित करने का कोई भी आदेश जारी नहीं हुआ है। मंत्रालय की फैक्ट-चेकिंग टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस मुद्दे पर सफाई दी।
सलमान को आतंकी घोषित करने वाले बयान पर पाक ने दी सफाई
टीम ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें एक न्यूज हेडलाइन का स्क्रीनशॉट था- “बलूचिस्तान पर टिप्पणी के बाद पाकिस्तान ने सलमान खान को टेरर वॉचलिस्ट में डाला।” इस पर “फेक न्यूज” का स्टैम्प लगाया गया था। साथ ही कैप्शन में बताया गया कि सरकार की किसी भी आधिकारिक वेबसाइट, मंत्रालय या गजट नोटिफिकेशन में ऐसा कोई जिक्र नहीं मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
पाकिस्तान में तख्तापलट की आहट! मुनीर और नकवी के पावर प्ले से मची भयंकर हलचल
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
दोस्ती के लिए सलमान खान ने छोड़े करोड़ों? SVC63 की फीस को लेकर चर्चा तेज, शूटिंग डेट भी आई सामने
पोस्ट में लिखा गया, “NACTA या किसी सरकारी विभाग की सूची में सलमान खान का नाम नहीं है। वेरिफाइड सबूतों की कमी में यह दावा पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत है।” मंत्रालय ने आगे कहा कि यह खबर सिर्फ सनसनी फैलाने के उद्देश्य से फैलाई गई लगती है।
ये भी पढ़ें- जय भानुशाली संग जापान में मस्ती कर रही बेटी तारा, लखनऊ में बैठी माही को आई याद, बोलीं- जल्द…
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब सलमान खान ने रियाद में आयोजित जॉय फोरम 2025 में एक बयान दिया था। यहां उन्होंने मिडिल ईस्ट में भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता पर बात करते हुए कहा था “यहां बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लोग भी काम करते हैं।” इस बयान को पाकिस्तान के कुछ लोगों ने गलत तरीके से लिया और सोशल मीडिया पर इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। अब पाकिस्तान सरकार की सफाई के बाद यह साफ हो गया है कि सलमान खान को आतंकवादी घोषित करने की खबरें पूरी तरह झूठी हैं और इस विवाद की जड़ केवल एक फर्जी रिपोर्ट थी।
