Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कश्मीरी हमारे अपने हैं, उन्हें पराया समझना सबसे बड़ी भूल…’ पहलगाम आतंकी हमले के बाद जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी

पहलगाम आतंकी हमले से पूरे देश में तनाव का माहौल है। इसी बीच हाल ही में महाराष्ट्र महोत्सव के इवेंट में जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि जिसने अपनों की लाश नहीं पहचानी, उससे बुरा क्या हो सकता है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: May 02, 2025 | 07:15 AM

जावेद अख्तर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर हमेशा अपनी बेबात बातों के लिए जाने जाते हैं। चाहे सामाजिक मुद्दे हों या राजनीतिक घटनाओं, वे हर बार बिना किसी हिचक के बोलते नजर आते हैं। इसी बीच हाल ही में महाराष्ट्र महोत्सव 2025 के एक कार्यक्रम में उन्होंने पाकिस्तानी को फटकार लगाते हुए कश्मीर को लेकर बयान दिया है।

दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। हर कोई पाकिस्तान की निंदा कर रहा है। ऐसे में जावेद अख्तर ने पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा पर निंदा करते हुए कि वहां की सरकार, मौलवी और सेना यह झूठ फैलाते हैं कि सभी कश्मीरी दिल से पाकिस्तानी हैं और भारत ने उन पर ज़बरदस्ती कब्जा कर रखा है। उन्होंने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए 1948 का ऐतिहासिक संदर्भ दिया, जब पाकिस्तानी कबायलियों के हमले के दौरान स्थानीय कश्मीरियों ने ही उन्हें तीन दिन तक रोके रखा था, जब तक भारतीय सेना वहां नहीं पहुंची। इससे यह स्पष्ट होता है कि कश्मीरी लोगों की भावना हमेशा भारत के साथ रही है।

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Lyricist Javed Akhtar said, “…What do Pakistan’s propaganda, establishment, clerics and its Army say about Kashmir? That all Kashmiris are Pakistanis by heart, and that India has occupied them. Lies. The truth is that when they attacked in 1948,… pic.twitter.com/oGJLKiwaBM — ANI (@ANI) May 2, 2025


उन्होंने आगे कहा कि आज जो भी घाटी में हुआ है, उसका सबसे बड़ा नुकसान कश्मीरी जनता को ही हुआ है। खासतौर पर उनके पर्यटन उद्योग को, जो उनकी जीवनरेखा था। जावेद अख्तर का यह कहना कि “कश्मीरी भारतीय हैं और उनमें से 90-99% भारत के प्रति वफादार हैं” न केवल सच्चाई को सामने लाता है, बल्कि यह भी बताता है कि बाहरी धारणाओं की वजह से कई बार निर्दोष कश्मीरियों को देश के अन्य हिस्सों में निशाना बनाया जाता है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने उन लोगों की भी आलोचना की जो कश्मीरी छात्रों या कामकाजी लोगों को संदेह की नजर से देखते हैं। उनका कहना है कि ऐसा करना दरअसल पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को मजबूती देना है। उन्होंने अपील की कि देश के हर हिस्से में कश्मीरियों को पूरी सुरक्षा दी जाए, उन्हें अपनापन और विश्वास का एहसास कराया जाए। उन्हें पराया समझना सबसे बड़ी भूल होगी।

जावेद अख्तर का यह बयान न केवल समय की जरूरत है, बल्कि यह देश की एकता, भाईचारे और न्याय की भावना को भी मजबूती देता है।

Pahalgam terrorist attack after javed akhtar slammed pakistan says kashmiris loyal to us

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 07:15 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Javed Akhtar
  • Terrorist Attack

सम्बंधित ख़बरें

1

‘डियर कॉमरेड’ रीमेक अफवाह पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अब मेरे लिए कोई रीमेक नहीं’

2

‘कुछ चीजों के लिए ‘ना’ कहना जरूरी’, चित्रांगदा सिंह ने करियर में मना करने की अहमियत पर दिया जोर

3

‘सपने मरते नहीं…’, मिस दीवा सुपरनेशनल 2025 का ताज जीतने पर बोलीं अवनि गुप्ता

4

‘तुम हम सबके लिए बेहद खास’, चचेरे भाई ईशान की शादी में भावुक हुए ऋतिक रोशन, किया इमोशनल पोस्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.