धर्म परिवर्तन करने वाले…बांट रहे हैं ज्ञान? स्वरा भास्कर के तंज पर निशिकांत दूबे का पलटवार
Swara Bhasker Nishikiant Dubey: भाजपा नेता निशिकांत दूबे की कलमा वाली पोस्ट पर स्वरा भास्कर ने तंज कसा है। निशिकांत दूबे ने भी पलटवार करते हुए लिखा है, धर्म परिवर्तन करने वाले... ज्ञान बांट रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
कलमा वाली पोस्ट पर स्वरा भास्कर के तंज पर निशिकांत दूबे ने किया पलटवार
Swara Bhasker Nishikiant Dubey: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्से का माहौल देखने को मिल रहा है, इसी बीच भाजपा नेता निशिकांत दूबे ने बताया कि वह आजकल कलमा सीख रहे हैं, इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने तंज कसा है, स्वरा भास्कर के तंज पर भाजपा नेता निशिकांत दूबे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर दोनों की पोस्ट वायरल हो रही है। यूजर्स दोनों की आलोचना कर रहे हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भाजपा नेता निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया एक पर एक पोस्ट साझा की और बताया कि वह आजकल कलमा सीख रहे हैं न जाने कब इसकी जरूरत पड़ जाए। इस पर तंज कसते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, बताओ… 67 साल के ज्यादातर कांग्रेस सरकार में यह न करना पड़ा… 2014 की असली आजादी के बाद क्या हाल हो गया.. इस पर अब निशिकांत दूबे ने पलटवार किया है और लिखा है धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान बांट रहे हैं।
Bataao… 67 saal ke zyaadaatar Congress sarkaar mein yeh na karna pada.. 2014 ki ‘asli Aazaadi’ ke baad kya haal ho gaya.. https://t.co/AWYXWAwrTN — Swara Bhasker (@ReallySwara) April 25, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान बॉंट रहे हैं? https://t.co/oOONEkMwY2 — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 25, 2025
सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर और निशिकांत दूबे दोनों की ही टिप्पणियों पर यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। निशिकांत दूबे ने अपनी पोस्ट में मुल्ले शब्द का इस्तेमाल किया है जिस पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। एक यूजर ने लिखा है कि पहले कलमा पढ़कर खुद मुसलमान बन रहे हो और किसी और को मुल्ला का रहे हो दूबे जी। आलोचना सिर्फ निशिकांत की नहीं हो रही है, स्वरा भास्कर की भी लोग आलोचना करते हुए नजर आए हैं। स्वरा भास्कर की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है असली आजादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि आपको धर्म परिवर्तन करना पड़ा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज होती दिख रही है और यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
