OTT Release This Week: ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का तूफान, धुरंधर से दलदल तक मचेगा धमाल
Netflix OTT Releases: जनवरी के आखिरी हफ्ते में OTT पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। ‘धुरंधर’, ‘दलदल’ और ‘ब्रिजर्टन सीजन 4’ समेत कई बड़ी रिलीज़ 28 से 30 जनवरी के बीच स्ट्रीम होंगी।
- Written By: सोनाली झा
ओटीटी रिलीज (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
OTT Release This Weekend: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट देखने वालों के लिए जनवरी का आखिरी हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। 28 से 30 जनवरी के बीच अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट का वादा करती हैं। इस लिस्ट में रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर से लेकर भूमि पेडनेकर की थ्रिलर सीरीज दलदल और इंटरनेशनल फेवरेट ब्रिजर्टन सीजन 4 तक शामिल हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा में है रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर। थिएटर्स में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। एक्शन, ड्रामा और दमदार परफॉर्मेंस से भरपूर इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब दर्शक इसे घर बैठे देखने के लिए उत्साहित हैं।
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी दलदल
वहीं, भूमि पेडनेकर अपनी नई वेब सीरीज दलदल के जरिए ओटीटी पर वापसी कर रही हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें भूमि एक सख्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं। कहानी एक सीरियल किलर की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें सस्पेंस के साथ इमोशनल एंगल भी देखने को मिलेगा। दलदल को 30 जनवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Sonu Nigam Health Update: ‘बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं’, सोनू निगम ने बताया अपना हाल, फिर भी करेंगें परफॉर्म
Himanshu Jangra FIR: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद ने लिया नया मोड़, महाराष्ट्र के बाद गुरुग्राम में केस दर्ज
Main Vaapas Aaunga Day 5: बॉक्स ऑफिस पर लौटी फिल्म की रफ्तार, जानें कितना हुआ कलेक्शन
Governor Day 5: बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा ‘गवर्नर’ का दम, 5वें दिन धीमी रही फिल्म की रफ्तार
नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी ब्रिजर्टन सीजन 4
इंटरनेशनल कंटेंट पसंद करने वालों के लिए भी यह हफ्ता खास है। पॉपुलर रोमांटिक ड्रामा सीरीज ब्रिजर्टन का चौथा सीजन आ रहा है। इस बार कहानी बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन और सोफी बेक के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह सीजन सिंड्रेला-स्टाइल लव स्टोरी से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। ब्रिजर्टन सीजन 4 का पहला पार्ट 29 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
द रेकिंग क्रू और देवखेल
इसके अलावा 28 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है हॉलीवुड फिल्म द रेकिंग क्रू। यह दो सौतेले भाइयों की कहानी है, जो अपने पिता की रहस्यमयी मौत की सच्चाई जानने की कोशिश करते हैं। वहीं मराठी दर्शकों के लिए 30 जनवरी को ZEE5 पर मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर देवखेल रिलीज होगी, जो लोक कथाओं पर आधारित है। कुल मिलाकर, जनवरी के आखिरी दिनों में ओटीटी पर थ्रिलर, रोमांस, एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त डोज मिलने वाला है।
