Oscar 2025 Winners: एमा स्टोन से लेकर Ariana Grande का ऑस्कर में शानदार अवतार, देखें यहां विनर लिस्ट
Oscar 2025 Winners: 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2025 शुरू हो गया है। अवॉर्ड का आयोजन 2 मार्च 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया जिसका भारत में टेलीकास्ट 3 मार्च को हुआ।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ऑस्कर 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Oscars 2025 Winners: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2025 शुरू हो गया है। अवॉर्ड का आयोजन 2 मार्च 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया, जिसका भारत में टेलीकास्ट 3 मार्च को सुबह 5.30 बजे से हुआ। इस साल भारत की तरफ से प्रियंका चोपड़ा के को-प्रोडक्शन की फिल्म अनुजा भी नॉमिनेटेड थी लेकिन अनुजा आस्कर जीतने से चूक गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बॉडी शेमिंग पर छलका Huma Qureshi का दर्द, बोलीं- लगातार जज किए जाने से टूट गया था आत्मविश्वास
KBC On DD: दूरदर्शन पर लौट रहा है ‘कौन बनेगा करोड़पति’, जानें कितने बजे आएगा अमिताभ बच्चन का ये शो
Varanasi Update: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर, उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सीन देख चौंके फैंस
Governor Release Date: गवर्नर की स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोमांचित हो गए थे मनोज बाजपेयी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
03 Mar 2025 11:12 AM (IST)
03 Mar 2025 11:12 AM (IST)ऑस्कर 2025 के रेड कार्पेट पर व्हाइट गाउन में दिखीं Kim Kardashian
ऑस्कर 2025 का रेड कार्पेट समारोह में किम कॉर्दशियन भी व्हाइट गाउन पहने नजर आईं।
Kim Kardashian giving us sweet, glamorous and elegant #VanityFairOscarParty #Oscars pic.twitter.com/VnlNZrAJTm
— Vir Crespo (@iVir9) March 3, 2025
03 Mar 2025 10:49 AM (IST)
03 Mar 2025 10:49 AM (IST)एरियाना ग्रांडे के शानदार लुक को देख नहीं हटेगी नजर
सिंगर और सॉन्ग राइटर एरियाना ग्रांडे ने ऑस्कर ऑवर्ड के लिए पिंक कलर का गाउन पहना था। साथ ही उन्होंने लोअर बन हेयरस्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट किया था।
Ariana Grande en los Oscars 2025.#Oscars #Oscars2025 #Oscar pic.twitter.com/UwdmgQvmNW
— Kennet Mateo (@MateoKennet) March 2, 2025
03 Mar 2025 10:42 AM (IST)
03 Mar 2025 10:42 AM (IST)Oscar 2025 में Ema Stone का दिखा ग्लैमरस अवतार
ऑस्कर 2025 के रेड कार्पेट पर एमा स्टोन ने गोल्डन सीक्विन ड्रेस कैरी किया, जिसमें वो बला की खूबसूरत लगीं।
Emma Stone at the #Oscars
Doble ganadora al Oscar por “Lalaland” y “Poor things” pic.twitter.com/OSWkjpNhFE— Atxiri Hernández (@atxirihdz_) March 2, 2025
03 Mar 2025 09:42 AM (IST)
03 Mar 2025 09:42 AM (IST)फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को मंच पर किया गया सम्मानित
ऑस्कर के मंच पर लॉस एंजेलिस के फायर डिपार्टमेंट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को इनवाइट कर उन्हें सम्मानित किया गया और कॉनन ने उन्हें हीरो बताया। बता दें, कुछ दिन पहले कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग लगी थी। जिसमें कई हॉलीवुड सितारों के घर जलकर खाक हो गए थे।
03 Mar 2025 09:38 AM (IST)
03 Mar 2025 09:38 AM (IST)मंच पर दिवंगत सितारों को दी गई श्रद्धांजलि
ऑस्कर के मंच पर बड स्मिद से लेकर रॉगर प्रैट और चार्ल्स शेयर समेत कई दिवंगत हॉलीवुड सेलेब्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
03 Mar 2025 09:34 AM (IST)
03 Mar 2025 09:34 AM (IST)Oscars 2025 Winners Live Updates: 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2025 का हुआ समापन
अनोरा के पांचवें ऑस्कर जीत के साथ इस साल का 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स का समापन हो गया और फिल्म की टीम ने मंच पर आखिरी बार अपनी खुशी जाहिर की।
03 Mar 2025 09:31 AM (IST)
03 Mar 2025 09:31 AM (IST)अनोरा को मिला बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड
अनोरा ने एक बार फिर बेस्ट पिक्चर कैटेगिरी में ऑस्करअवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हालांकि, अनोरा को अब तक कई कैटेगिरी में अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
03 Mar 2025 09:22 AM (IST)
03 Mar 2025 09:22 AM (IST)लॉल क्राउली ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड किया अपने नाम
लॉल क्राउली ने ऑस्कर 2025 में बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर अपने नाम कर लिया है।
03 Mar 2025 09:17 AM (IST)
03 Mar 2025 09:17 AM (IST)Oscars 2025 Winners Live Updates: बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब माइकी मैडिसन को मिला
ऑस्कर 2025 में अनोरा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल का खिताब माइकी मैडिसन ने जीता है।
03 Mar 2025 09:11 AM (IST)
03 Mar 2025 09:11 AM (IST)Oscars 2025 Winners Live Updates: आई एम स्टिल हेयर को मिला बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म अवॉर्ड
आई एम स्टिल हेयर ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
03 Mar 2025 09:09 AM (IST)
03 Mar 2025 09:09 AM (IST)Oscars 2025 Winners Live Updates: अनोरा ने जीता बेस्ट डायरेक्टर का खिताब
सेन बेकर को अनोरा फिल्म के लिए को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। अनोरा ने यह तीसरा अवॉर्ड अपने नाम किया है।
